Thursday, August 27, 2026
Homeव्यापारदिल्ली-NCR में आपको कैसे मिलेगी 35 रुपए किलो प्याज? आज पहुंच रही...

दिल्ली-NCR में आपको कैसे मिलेगी 35 रुपए किलो प्याज? आज पहुंच रही 800 टन की खेप


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बढ़ती प्याज की कीमतों से निपटने सरकार 35 रुपये/किलो बेचेगी प्याज।
  • नाशिक से 800 टन प्याज लेकर ‘कांदा एक्सप्रेस’ दिल्ली पहुँचेगी।
  • ये सस्ती प्याज नेफेड, एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार पर उपलब्ध।
  • कालाबाजारी रोकने 2-5 किलो की खरीद सीमा; कोई आईडी नहीं।

रोजाना खाने में इस्तेमाल की जाने वाली प्याज के दाम इस समय आसमान छू रहे हैं. प्याज ने अब लोगों के बजट को हिला दिया है. आमतौर पर प्याज 25 से 35 रुपये किलो के आसपास मिल जाती है, लेकिन आज वहीं प्याज 55 से 65 रुपये किलो तक बिक रही है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है. सरकार अब लोगों को बफर स्टॉक में रखी प्याज कम कीमत में उपलब्ध कराने जा रही है.

35 रुपये किलो बेची जाएगी प्याज

बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक से लगभग 800 टन प्याज लेकर कांदा एक्सप्रेस आज दिल्ली पहुंचेगी. इसके आने के बाद आम लोगों के लिए ये प्याज 35 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जाएगी. एक बात का ध्यान जरूर रखें कि सस्ती प्याज आपको सामान्य निजी दुकानों पर नहीं मिलेगी. ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल उठेगा कि अगर इसे सामान्य दुकानों पर नहीं बेचा जाएगा तो ये प्याज आखिर मिलेगी कहां?

कहां मिलेगी 35 रुपये किलो वाली प्याज?

दरअसल, ये प्याज केवल सरकार के तय की गई अधिकृत आउटलेट्स पर ही बेची जाएगी. अगर आपको 35 रुपये किलो वाली प्याज खरीदनी है तो आप इन जगहों से खरीद सकते हैं. इनमें शामिल है…

  • नेफेड (NAFED)
  • एनसीसीएफ (NCCF)
  • केंद्रीय भंडार 

इन आउटलेट्स पर भी मिलेंगी प्याज

इनके अलावा भी आप प्याज आसपास की कॉलोनियों और मेट्रो स्टेशनों के पास खरीद सकते हैं, क्योंकि यहां पर नेफेड और एनसीसीएफ की मोबाइल वैन प्याज बेचेंगी. यानी आपको सस्ती प्याज खरीदनी है तो आप सरकारी आउटलेट्स पर जाकर खरीद सकते हैं. 

दिल्ली पहुंच रही 800 टन प्याज, 24 घंटे के भीतर 35 रुपए किलो मिलेगा ‘कांदा’

तय सीमा तक ही खरीद सकते हैं प्याज

कालाबाजारी रोकने के लिए एक व्यक्ति 2 से 5 किलो तक प्याज खरीद सकता है ऐसी सीमा लागू की जा सकती है. हां, ये जरूर है कि ये सीमा अलग-अलग आउटलेट्स के मुताबिक बदल सकती है.

क्या कोई आईडी देनी होगी?

अगर आप सरकारी आउटलेट्स या फिर मोबाइल वैन से सस्ती प्याज खरीदने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको किसी खास आईडी की जरूरी नहीं है. आप इन स्टोर पर जाकर पैसे देकर प्याज खरीद सकते है. 

कहीं आज बैंक बंद तो नहीं! जानें ईद-ए-मिलाद पर कहां-कहां ठप्प रहेगी बैंकिंग सर्विस



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments