Wednesday, August 26, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीHonor ने लॉन्च किया यूनीक फोन, मेन कैमरा से ही ले पाएंगे...

Honor ने लॉन्च किया यूनीक फोन, मेन कैमरा से ही ले पाएंगे सेल्फी, मिलेगी 6000mAh की बैटरी


Honor ने बजट प्राइस में डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन के बैक में सेल्फी मिरर डिस्प्ले दिया गया है। ऑनर ने अपने इस फोन को ग्लोबली पेश किया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने हाल ही में रोबोट फोन को भी लॉन्च किया है। इस फोन को चीनी ब्रांड ने साल की शुरुआत में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में शोकेस किया था।

Honor Play 20A की कीमत

ऑनर ने इस फोन की कीमत फिलहाल रिवील नहीं की है। इस सीरीज के फोन बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए आते हैं। ऐसे में यह फोन भी बजट प्राइस में आएगा। इसे तीन कलर ऑप्शन- Midnight Black, Light Blue और Starry Purple में पेश किया गया है।

Honor Play 20A के फीचर्स

ऑनर के इस फोन में 6.9 इंच का LCD IPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें पतले बेजल्स दिए गए हैं। वहीं, फोन के बैक में एक सेकेंडरी कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन और सेल्फी के प्रिव्यू के लिए किया जाता है। यह 4G स्मार्टफोन MediaTek G81 चिपसेट पर काम करता है। यह फोन 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 6000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है। इसके साथ USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ सेल्फी कैमरा मिलेगा, जिसे देखकर यूजर्स मेन कैमरे से ही सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं। फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन में सेल्फी कैमरा फिट किया गया है।

चीनी ब्रांड ने पिछले दिनों Honor Robot Phone लॉन्च किया है, जिसमें 6.31 का OLED डिस्प्ले मिलता है। ऑनर के इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6800 निट्स तक की है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।  यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है। इस फोन के बैक में रोबोटिक कैमरा लगा है, जो गिंबल स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें – 27 अगस्त को लॉन्च होगा Realme का 6500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments