मैकॉय1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के मैकॉय की पिच पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस मामले पर ICC पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है।
77 साल के गावस्कर ने स्पोर्ट्स स्टार पर अपने कॉलम में लिखा- ‘पिछले कुछ साल में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट दो दिन से कम समय में खत्म हो गए। लेकिन, ICC ने इस पर आंखें बंद कर रखी हैं।’
उनके अनुसार भारत में ऐसा होने पर पिच पर कार्रवाई की जाती। जबकि, ऑस्ट्रेलिया के मामले में कोई आलोचना सुनने को नहीं मिली।
दरअसल, मैकॉय में बांग्लादेश के ऑस्ट्रेलिया दौरे का दूसरा टेस्ट 2 दिन में ही समाप्त हो गया था। बांग्लादेशी टीम इस मैच की दोनों पारियों में 100 रन के अंदर ऑलआउट हो गई थी।

(ये आंकड़े ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के हैं।)
पिच और ग्राउंड्समैन पर भी सवाल उठाए
गावस्कर ने लिखा, ‘तो ऑस्ट्रेलिया में एक और टेस्ट दो दिन के अंदर खत्म हो गया। पिछले कुछ साल में वहां ऐसा चार बार हो चुका है। फिर भी ऐसी पिचों की आलोचना सुनने को नहीं मिली, जिनमें जरूरत से ज्यादा उछाल होता है और जो ऐसे नतीजे देती हैं।’
गावस्कर ने लिखा, ‘बहाने तेजी से सामने आएंगे। कहा जाएगा कि ग्राउंड्समैन, माफ कीजिए, टर्फ एग्जीक्यूटिव से गलती हो गई। मौसम के अनुमान में गर्मी बताई गई थी, इसलिए उसने थोड़ी ज्यादा घास छोड़ दी और इससे जरूरत से ज्यादा उछाल मिला।’

बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद से बचते हुए।
लिखा- पहला टेस्ट हारे, फिर तेज-उछाल वाली पिच बनाई
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि पहला टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच तैयार करना हैरानी की बात नहीं थी।
उन्होंने कहा, ‘मैकॉय की पिच कोई हैरानी की बात नहीं थी। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बांग्लादेश से बुरी तरह हारने के बाद वे ऐसी पिच तैयार करने वाले थे, जो तेज और उछाल वाली हो।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अब दावा किया जाएगा कि ग्राउंड्समैन ने यह काम अपने दम पर किया। टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई निर्देश नहीं था। हम सभी जानते हैं कि असल में क्या होता है।’
मैके पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग मिलने की चर्चा
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर लिखा गया है कि मैकॉय की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग मिलने वाली है। इस पर गावस्कर ने लिखा- ‘जैसा कि मैंने पहले कहा, दोहरे मापदंड चौंकाने वाले हैं। देखते हैं कि मैच रेफरी मैकॉय की पिच को क्या रेटिंग देते हैं। लेकिन भारतीय फैंस इसका इंतजार करते हुए उम्मीद न लगाएं।’

ऑस्ट्रेलिया पारी से जीता, सीरीज 1-1 से बराबर
इस मुकाबले में पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया और 2 टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबरी की।

—————————————————-
मैकॉय टेस्ट की मैच रिपोर्ट पढ़िए…
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दूसरा टेस्ट दो दिन में हराया; स्टार्क ने 10 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने मैकॉय में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हरा दिया। इसके साथ ही दो टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। डार्विन में पहला टेस्ट 9 विकेट से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की। यह टेस्ट दो दिन में ही खत्म हो गया। पढ़ें पूरी खबर



