Monday, August 24, 2026
Homeशिक्षाबिहार के आदर्श ने जीती 3.5 करोड़ की स्कॉलरशिप, 14 साल की...

बिहार के आदर्श ने जीती 3.5 करोड़ की स्कॉलरशिप, 14 साल की उम्र में घर छोड़ा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अब जियोर्जटाउन कतर में 3.5 करोड़ की पूर्ण स्कॉलरशिप मिली.

कभी जेब में सिर्फ 1,000 रुपये और एक पुराना लैपटॉप लेकर घर से निकलने वाला 14 साल का लड़का आज करोड़ों की स्कॉलरशिप के साथ विदेश में पढ़ाई करने की तैयारी कर रहा है. यह कहानी बिहार के चंपारण के आदर्श कुमार की है, जिन्होंने मुश्किल हालात के बाद भी अपनी पढ़ाई और फ्यूचर की राह खुद बनाने की कोशिश की. 19 साल की उम्र में आदर्श को Georgetown University in Qatar में करीब 3.5 करोड़ रुपये की फुल-राइड स्कॉलरशिप मिली है. आदर्श को इससे पहले Global Student Prize 2025 भी मिल चुका है. उनकी बनाई Skillzo पहल करीब 20,000 छात्रों तक पहुंच चुकी है. हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने से पहले उन्हें विदेश की 22 यूनिवर्सिटीज से रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा. 

कैसे और कहां से शुरू हुआ सफर?

आदर्श का बचपन आर्थिक परेशानियों के बीच बीता. वह बिहार में अपनी सिंगल मदर के साथ बड़े हुए. 14 साल की उम्र में वह बेहतर फ्यूचर की उम्मीद लेकर कोटा चले गए थे, लेकिन वहां कोचिंग की फीस पूरी करना उनके लिए संभव नहीं था. ऐसे में उन्होंने स्टार्टअप्स और ग्रासरूट प्रोजेक्ट्स पर काम किया और बाद में Skillzo नाम का प्लेटफॉर्म बनाया. इसका मकसद छात्रों को स्किल्स, मेंटरशिप और अलग-अलग अवसरों तक पहुंच दिलाना था. यह पहल अब करीब 20,000 छात्रों तक पहुंच चुकी है. इसी दौरान आदर्श ने खुद भी कई अवसर हासिल किए. उन्हें स्कॉलरशिप मिली, वह Google Youth Advisor बने और इंटरनेशनल एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम्स में हिस्सा लिया. 

11 हजार नॉमिनेशन में जीता Global Student Prize

साल 2025 में आदर्श ने Global Student Prize जीता. उन्हें 148 देशों से आए करीब 11,000 नॉमिनेशन में से चुना गया. इस उपलब्धि के बाद उनकी पहचान बिहार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची. अब उनकी पढ़ाई का अगला पड़ाव Georgetown University in Qatar है. उन्हें यहां करीब 3.5 करोड़ रुपये की फुल-राइड स्कॉलरशिप मिली है. इसमें ट्यूशन फीस, रहने की सुविधा, खाना, फ्लाइट, वीजा, हेल्थ इंश्योरेंस और अन्य शैक्षणिक खर्च शामिल हैं. वह दोहा के Education City में 70 से ज्यादा देशों के छात्रों के साथ पढ़ेंगे. 

यह भी पढ़ें – 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब

22 यूनिवर्सिटी से मिला रिजेक्शन

Georgetown में दाखिले से पहले आदर्श को 22 यूनिवर्सिटीज से रिजेक्शन मिल चुका था. उनकी नियमित एडमिशन प्रक्रिया के ऑप्शन लगभग खत्म हो गए थे. इसी दौरान Second Chance के जरिए Georgetown University in Qatar तक उनकी प्रोफाइल पहुंची और यूनिवर्सिटी ने उनके आवेदन पर विचार करने का फैसला किया. 

ऐसे मिला स्कॉलरशिप का ईमेल

Georgetown से एडमिशन और फुल स्कॉलरशिप का ईमेल मिलने का पल आदर्श के लिए बेहद खास था, वह उस समय अपनी मां के साथ बैठे थे. उन्होंने सबसे पहले यही खबर अपनी मां को बताई, जो उनकी पूरी यात्रा में उनके साथ रही हैं. आदर्श अब मुख्य रूप से Political Science, Economics और International Relations पढ़ना चाहते हैं. बिहार में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं तक पहुंच को करीब से देखने के कारण उनकी रुचि पॉलिसी और गवर्नेंस में बढ़ी. 

यह भी पढ़ें – अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments