Sunday, August 23, 2026
HomeBreaking Newsजैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप...

जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने


आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ऑपरेशन सिंदूर में ध्वस्त हुए मरकज सुभानल्लाह के सेंट्रल हॉल को एक बार फिर से पुनर्निर्मित कर किया है. मौके से एबीपी न्यूज के पास आई तस्वीर में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से ना सिर्फ मस्जिद के बाहरी सतह पर मौजूद गुंबद पूरी तरह से भर चुके हैं, बल्कि बीटरी परिसर का भी पुनर्निर्माण करके उस पर सेंट्रल हॉल की दीवारो पर प्लास्टर, रंगाई पुताई और मार्बल का काम पूरा हो गया है.

इससे पहले सबसे पहले एबीपी न्यूज ने मई में सबसे पहले जानकारी दी थी जैश ए मोहम्मद के हेडक्वार्टर मरकज सुभानल्लाह के रिपेयर का काम जोरों-शोरों से चल रहा है और भारतीय मिसाइल अटैक में सेंट्रल हॉल में हुए गहरे गड्ढों को पाट दिया गया है और प्लास्टर का काम शुरू हो चुका है.

ये भी पढ़ें: मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले

पाकिस्तान की सरकार ने दिया पैसा

ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल और 3 महीने के बाद बहावलपुर स्थित जैश ए मोहम्मद का हेडक्वार्टर फिर से पहले जैसा हो गया है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की सरकार ने किश्तों में जैश ए मोहम्मद को 25 करोड़ रुपये ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिए थे, जिसमे सेंट्रल हॉल के रिपेयर में कुल जैश ए मोहम्मद में कुल 11 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. साथ ही पास में ही बने रिहायशी मकान और मदरसा अल साबिर जो भारतीय एयरस्ट्राइक क्षतिग्रस्त हुआ था उसे भी गिरा दिया गया है और उसके भी पुनर्निर्माण का काम शुरू हो चुका है.

जैश ए मोहम्मद के हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी किसकी?

जैश ए मोहम्मद के हेडक्वार्टर की कमान फिलहाल मसूद अजहर की बीमारी की वजह से उसके दो छोटे भाई तल्हा अल सैफ और मोहिनुद्दीन औरंगजेब उर्फ अम्मार अल्वी संभाल रहे हैं. साथ ही मसूद अजहर और उसका छोटा भाई रऊफ असगर फिलहाल सिंध के नवाबशाह शहर में छुपे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं’, तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments