Tuesday, August 18, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीJio का साल भर चलने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, अनलिमिटेड कॉलिंग के...

Jio का साल भर चलने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स


Jio के पिटारे में कई सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। रिलायंस जियो के पास साल भर चलने वाला एक वैल्यू प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। रिलायंस जियो का यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो अपना नंबर लंबे समय तक कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं।

Jio का सस्ता प्लान

रिलायंस जियो ने इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान को वैल्यू पैक में रखा है। इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 3,600 फ्री SMS का लाभ मिलता है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को डेटा का लाभ नहीं मिलता है। हालंकि, यूजर्स कंपनी का डेटा ऐड-ऑन प्लान इसके साथ लेकर इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने इसे एक वॉइस ओनली पैक के तौर पर पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था।

Jio Recharge Plan

Image Source : JIOजियो रिचार्ज प्लान

TRAI के आदेश के बाद रिलायंस जियो ने दो सस्ते वॉइस ओनली प्लान पेश किए थे, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS का लाभ मिलता है। जियो ने इन दोनों प्लान को वैल्यू पैक में शामिल किया है। कंपनी 448 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1000 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

3-इन-1 रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में फ्रीडम ऑफर के तहत तीन नए प्लान पेश किए हैं, जो 3-इन-1 बेनिफिट्स के साथ आते हैं। कंपनी ने 200 रुपये, 550 रुपये और 2000 रुपये वाले तीन नए पैक उतारे हैं, जिनमें 365 दिनों तक की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इन सभी प्लान में यूजर्स को डेटा के साथ-साथ 15 OTT ऐप्स और 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का लाभ मिलता है।

200 रुपये वाले प्लान में 30GB डेटा मिलेगा और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। वहीं, 550 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी और 90GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 2000 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी और 365 GB डेटा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें – IRCTC की नई वेबसाइट में पहली बार लॉग-इन करते ही करना होगा ये काम, फिर बुक कर पाएंगे टिकट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments