Tuesday, August 18, 2026
HomeBreaking NewsExclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी...

Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया


राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है. पार्टी ने असम प्रभारी और उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती से दो बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राजस्थान निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है. हरीश द्विवेदी को मिली इस जिम्मेदारी को निकाय चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इस संबंध में एबीपी लाइव से टेलीफोनिक बातचीत में हरीश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता और ताकत के साथ लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए कोई भी चुनाव छोटा या बड़ा नहीं होता. संगठन लगातार जनता के बीच रहता है और स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़े मुद्दों को समझता है.

जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, ‘…तो वो आज मेरे साथ होता’

बीजेपी समझती है जनता के मुद्दे- हरीश

हरीश द्विवेदी ने कहा कि बीजेपी, जनता की समस्याओं को समझने के साथ-साथ उनके समाधान की दिशा में काम करती है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और रणनीति को जमीन पर लागू करेंगे.

पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश में पार्टी निकाय चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी. राजस्थान में संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हम ये चुनाव लड़ेंगे.

विधानसभा चुनाव 2028 का सेमिफाइनल है ये चुनाव?

राजस्थान के निकाय चुनावों को वर्ष 2028 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जाने के सवाल पर हरीश द्विवेदी ने कहा कि हर चुनाव का अपना महत्व होता है और हर चुनाव में स्थानीय परिस्थितियों और मुद्दों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है. हालांकि, उन्होंने माना कि निकाय चुनाव निश्चित तौर पर आगामी विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

हरीश द्विवेदी ने कहा कि निकाय चुनावों के जरिए पार्टी को स्थानीय स्तर पर संगठन की सक्रियता, जनता के बीच उसकी स्वीकार्यता और स्थानीय मुद्दों को समझने का अवसर मिलता है. 

राजस्थान निकाय चुनाव की जिम्मेदारी मिलने पर हरीश द्विवेदी ने कहा कि वह पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे ईमानदारी के साथ पूरा करते हुए मैं यह सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा कि चुनाव के परिणाम हमारे पक्ष में हों.’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments