Monday, August 17, 2026
HomeBreaking NewsAmrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें...

Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स


गुलाब की तमाम किस्मों समेत तरह-तरह के फूलों का दीदार करने के शौकीन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. दरअसल, राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुलने वाला है, जिसका ऐलान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार (14 अगस्त) को किया. आइए जानते हैं कि अमृत उद्यान कब से कब तक खुलेगा? इसकी टाइमिंग क्या रहेगी और टिकट आदि की बुकिंग कैसे होगी?

कब से कब तक खुलेगा अमृत उद्यान?

जानकारी के मुताबिक, आम लोगों के लिए अमृत उद्यान 16 अगस्त 2026 से 15 सितंबर 2026 तक खुलेगा. इसे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक देखा जा सकेगा. हालांकि, लास्ट एंट्री की टाइमिंग शाम 5 बजे रखी गई है. वहीं, हर सोमवार को यह उद्यान मेंटिनेंस की वजह से बंद रहेगा.

किस गेट से मिलेगी एंट्री?

बता दें कि अमृत उद्यान में एंट्री के लिए नॉर्थ एवेन्यू रोड स्थित राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 पर पहुंचना होगा. इस उद्यान को देखने के लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा. हालांकि, इस टिकट के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा.

किसी भी दिन के बुकिंग स्लॉट उससे एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाएंगे. यानी अगर आप 16 अगस्त को अमृत उद्यान देखने जाना चाहते हैं तो आपको 15 अगस्त सुबह 10 बजे से पहले बुकिंग करनी होगी. गौर करने वाली बात यह है कि अमृत उद्यान देखने के लिए किसी भी तरह की ऑन-स्पॉट बुकिंग या ऑफलाइन बुकिंग उपलब्ध नहीं है.

विजिट के दौरान मिलेंगी ये सुविधाएं

अगर आप अमृत उद्यान देखने जा रहे हैं तो आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी. बता दें कि विजिटर्स की सहूलियत के लिए पीने के पानी के स्टॉल्स, फर्स्ट एड स्पॉर्ट्स, रेन शेल्टर और रेस्टरूम की व्यवस्था पूरे रूट पर की गई है. इसके अलावा विजिटर्स की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर शटल बस सर्विस का इंतजाम किया गया है.

इस बस सर्विस पर ‘शटल फॉर अमृत उद्यान’ का बैनर लगा होगा. यह शटल बस सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक हर 30 मिनट पर केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के एंट्री पॉइंट के फेरे लगाएगी. फिलहाल, यह जानकारी नहीं है कि यह बस सर्विस फ्री मिलेगी या नहीं.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments