Saturday, August 15, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाहफ्ते के अंत में बिगड़ा शेयर बाजार का खेल! सेंसेक्स 71 अंक...

हफ्ते के अंत में बिगड़ा शेयर बाजार का खेल! सेंसेक्स 71 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला; Tata Motors PV समेत इन बड़े शेयरों में आई तेज गिरावट


हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिनभर की हलचल के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में बिकवाली का दबाव खासकर ऑटो, मेटल, एनर्जी और फार्मा शेयरों पर देखने को मिला। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी कमजोरी रही।

14 अगस्त को कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 70.71 अंक गिरकर 78,009.25 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 29.85 अंक की गिरावट के साथ 24,366 पर रहा। बाजार में कुल 1,855 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,244 शेयरों में गिरावट आई और 174 शेयर बिना बदलाव के रहे।

टाटा मोटर्स PV समेत इन शेयरों में गिरावट

निफ्टी पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, जियो फाइनेंशियल, ONGC, हिंडाल्को और SBI प्रमुख गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल्स, भारती एयरटेल, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और विप्रो ने बढ़त दर्ज की।

इन सेक्टर्स पर रहा दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मीडिया को छोड़कर ज्यादातर सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। मीडिया इंडेक्स में 0.96% की तेजी रही, जबकि बाकी प्रमुख सेक्टरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दिया। निफ्टी फॉर्मा सबसे ज्यादा दबाव में रहा और 1.04% टूट गया। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक 0.72%, FMCG 0.56%, ऑटो 0.54% और आईटी 0.34% गिरकर बंद हुए। बाजार में कमजोर रुख के बीच निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर भी बनी रही।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक्स

टॉप-5 गेनर स्टॉक टॉप-5 लूजर स्टॉक
अपोलो हॉस्पिटल (+3.71%) टीएमपीवी (-4.46%)
भारती एयरटेल (+2.73%l) जियो फाइनेंशियल (-2.19%)
अडानी एंटरप्राइजेज (+2.53%) ओएनजीसी (-1.9%)
अडानी पोर्ट्स (+2.41%) एशियन पेंट्स (-1.83%)
विप्रो (+0.49%) एसबीआई (-1.62%)

87 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल

ब्रेंट क्रूड की कीमत सप्ताह की शुरुआत के मुकाबले कुछ नरम हुई है, लेकिन अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड करीब 87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। महंगा कच्चा तेल भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन

एशिया के प्रमुख बाजारों में भी अलग-अलग रुख देखने को मिला। जापान का Nikkei 225 0.75% और दक्षिण कोरिया का KOSPI 2.36% चढ़ा। सिंगापुर का Straits Times 0.41% मजबूत हुआ। वहीं हांगकांग का Hang Seng 1.17% और ताइवान का Weighted Index 0.46% गिरा।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में दो कंपनियों की हुई धमाकेदार एंट्री! LEAP India 4% चढ़ा तो Technocraft Ventures ने लगाई 34% की छलांग





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments