Redmi K100 Pro सीरीज में कंपनी ने दो प्रीमियम फोन लॉन्च किए हैं। ये फोन 200MP कैमरा, 9070mAh की दमदार बैटरी और क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आते हैं। रेडमी ने पिछले दिनों ही इस सीरीज के कुछ फीचर्स कंपनी ने आधिकारिक तौर पर शेयर किए थे। रेडमी की यह स्मार्टफोन सीरीज पिछले साल आई Redmi K90 सीरीज का अपग्रेड है। इसमें कंपनी ने दो मॉडल Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max लॉन्च किए हैं।
Redmi K100 Pro, Redmi K100 Pro Max की कीमत
Redmi K100 Pro के बेसिक 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3999 (लगभग 57,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स- 16GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 512GB की कीमत क्रमशः CNY 4399 (लगभग 62,000 रुपये), CNY 4599 (लगभग 65,000 रुपये) और CNY 4999 (लगभग 71,000 रुपये) है। इसे Black, Cabernet Sauvignon, Fireflies Chasing the Light और White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
- 12GB RAM + 256GB – CNY 3999 (लगभग 57,000 रुपये)
- 16GB RAM + 256GB – CNY 4399 (लगभग 62,000 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB – CNY 4599 (लगभग 65,000 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB – CNY 4999 (लगभग 71,000 रुपये)
Redmi K100 Pro Max के बेसिक 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4499 (लगभग 64,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य चारों वेरिएंट्स- 16GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB की कीमत क्रमशः CNY 4899 (लगभग 69,000 रुपये), CNY 5099 (लगभग 72,000 रुपये), CNY 5499 (लगभग 78,000 रुपये) और CNY 5999 (लगभग 85,000 रुपये) है। यह Black, Cabernet Sauvignon Red, Chasing the Wind Blue और Flowing Gold and White कलर ऑप्शन में आता है।
- 12GB RAM + 256GB – CNY 4499 (लगभग 64,000 रुपये)
- 16GB RAM + 256GB – CNY 4899 (लगभग 69,000 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB – CNY 5099 (लगभग 72,000 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB – CNY 5099 (लगभग 72,000 रुपये)
- 16GB RAM + 1TB – CNY 5999 (लगभग 85,000 रुपये)
रेडमी के100 प्रो सीरीज
Redmi K100 Pro, Redmi K100 Pro Max के फीचर्स
रेडमी के ये दोनों लेटेस्ट फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इसे प्रो मॉडल में 6.59 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं, प्रो मैक्स मॉडल में 6.59 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है
Redmi K100 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट दिया गया है। वहीं, इसके प्रो मैक्स मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोससर मिलता है। ये दोनों फोन 16GB रैम के साथ आते हैं। इसके प्रो मॉडल में 512GB स्टोरेज दिया गया है। वहीं, इसके प्रो मैक्स मॉडल में 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इन दोनों फोन में AI फीचर्स दिए गए हैं।
| Redmi K100 Pro | Redmi K100 Pro Max | |
| डिस्प्ले | 6.59 इंच, AMOLED, 185Hz | 6.9 इंच, AMOLED, 185Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 V | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| स्टोरेज | 16GB + 512GB | 16GB + 1TB |
| बैटरी | 8580mAh, 100W, 50W | 9070mAh, 100W, 50W |
| कैमरा | 200MP + 50MP + 8MP, 32MP | 200MP + 50MP + 50MP, 32MP |
| OS | Android 16, HyperOS 3 | Android 16, HyperOS 3 |
रेडमी की यह नई सीरीज ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आती है। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। प्रो मॉडल में 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, प्रो मैक्स में 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।
Redmi K100 Pro में 8,580mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Redmi K100 Pro Max में 9070mAh की बैटरी मिलेगी। दोनों ही फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
यह भी पढ़ें – 1601 से आने वाले कॉल्स को उठाएं या काटें? TRAI ने जारी किए नए नियम


