Wednesday, August 12, 2026
HomeBreaking Newsभारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?

भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?


भारत और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है. यह 9 साल बाद है जब टीम इंडिया किसी टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका जा रही है. पिछले 9 साल में टीम इंडिया बहुत बदल चुकी है, लेकिन साल 2017 में खेली गई वह सीरीज विराट कोहली के लिए बेहद खास रही थी. उसी सीरीज में विराट ने किसी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान रचा था.

विराट का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा

साल 2017 में खेली गई भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने 5 पारियों में 610 रन बनाए थे. उस सीरीज में विराट के बल्ले से शतकों की बारिश हो रही थी, क्योंकि उन्होंने 5 पारियों में तीन सेंचुरी और एक फिफ्टी लगाई थी. उस समय विराट ने सनथ जयसूर्या का 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया था, जिन्होंने 1997 की सीरीज में 571 रन बनाए थे.

भारत और श्रीलंका की आगामी सीरीज में सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, इसलिए महज चार पारियों में कोहली के उस ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा. शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी. देखना दिलचस्प होगा कि विराट के 9 साल  पुराने रिकॉर्ड को कौन तोड़ पाता है.

एक भारत-श्रीलंका सीरीज में सबसे ज्यादा रन

  • 610 रन – विराट कोहली
  • 571 रन – सनथ जयसूर्या
  • 491 रन – वीरेंदर सहवाग
  • 467 रन – कुमार संगाकारा
  • 433 रन – राहुल द्रविड

भारत और श्रीलंका की किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भई विराट कोहली पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 2017-18 की सीरीज में कुल 3 शतक लगाए थे. हालांकि अरविन्द डी सिल्वा इस मामले में उनके साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं, जिन्होंने 1997 की सीरीज में 3 सेंचुरी लगाई थीं.

एक्टिव क्रिकेटरों में कौन आगे

इन दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर श्रीलंका के दिनेश चांदीमाल हैं, जिन्होंने 6 पारियों में 288 रन बनाए हैं. वहीं भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस सूची में रवींद्र जडेजा सबसे ऊपर हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 पारियों में एक शतक सहित 202 रन बनाए हैं.

आगामी सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, वहीं दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाना है. यह भी बताते चलें कि श्रीलंका ने पिछले 18 साल में भारत से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.

यह भी पढ़ें:

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें ‘Rohit Sharma Show’ की डिटेल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments