Monday, August 10, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीboAt ने लॉन्च की नई Smart प्रोजेक्टर सीरीज, घर की दीवार बन...

boAt ने लॉन्च की नई Smart प्रोजेक्टर सीरीज, घर की दीवार बन जाएगी 120 इंच की टीवी स्क्रीन


boAt ने नई स्मार्ट प्रोजेक्टर की सीरीज लॉन्च की है। यह स्मार्ट प्रोजेक्टर सीरीज Android प्लेटफॉर्म पर काम करती है। इसमें आने वाले प्रोजेक्टर्स से आप अपने घर की दीवार को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं। इसमें 40 से लेकर 120 इंच की स्क्रीन में प्रोजेक्ट किया जा सकता है। यह पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर डॉल्वी ऑडियो, 4K रेजलूशन सपोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है। कुछ दिन पहले देसी ब्रांड Xeletcron ने भी बजट फ्रेंडली स्मार्ट प्रोजेक्टर पेश किया है, जो घर की दीवार को 200 इंच की स्क्रीन में बदल देगा।

कितनी है कीमत?

boAt ब्रांड के ये स्मार्ट प्रोजेक्टर CineHead F1 और CineHead F1 Pro के नाम से पेश किए गए हैं। इनमें से कंपनी ने फिलहाल प्रो मॉडल को ही सेल के लिए उपलब्ध कराया है। इसकी कीमत 32,999 रुपये है। इस स्मार्ट प्रोजेक्टर को कंपनी अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत चुनिंदा ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। वहीं, इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को कंपनी जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

boAt CineHead F1 सीरीज के फीचर्स

इस सीरीज के प्रो मॉडल में 500 ANSI ल्यूमन वाला प्रोजेक्टर लेंस लगा है, वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में 300 ANSI ल्यूमन मिलता है। ये दोनों ही प्रोजेक्टर्स 1080 फुल एचडी रेजलूशन को सपोर्ट करते हैं। इसके प्रो मॉडल में 10W का इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है, जो डॉल्वी ऑडियो को सपोर्ट करता है। इसमें 4K रेजलूशन का भी सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, इसकी ब्राइटनेस भी स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा है।

स्टैंडर्ड CineHead F1 में भी 4K रेजलूशन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 6W का स्पीकर दिया गया है, जो डॉल्वी ऑडियो को सपोर्ट करता है। इस सीरीज के दोनों मॉडल को 120 इंच की स्क्रीन में प्रोजेक्ट किया जा सकता है। इनमें ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्सटेकल अवॉइडेंस फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इन्हें आप मैनुअली एडजस्ट भी कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो ये दोनों स्मार्ट प्रोजेक्टस डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.1, HDMI, USB और Aux फीचर्स से लैस हैं। इनमें मीडियाटेक के प्रोसेसर दिए गए हैं, जो 2GB रैम और 32GB स्टोरेज तक सपोर्ट करते हैं। ये Google TV 5 प्लेटफॉर्म कर काम करते हैं, जिनमें 10,000 से ज्यादा ऐप्स डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस प्रोजेक्टर में YouTube, Netflix, Amazon Prime Vide, Jio Hotstar जैसे OTT ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही, इसे आप अपने टीवी, लैपटॉप आदि से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Jio ने लॉन्च किए तीन नए रिचार्ज पैक, 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे 15 OTT ऐप्स समेत कई बेनिफिट्स





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments