Monday, August 10, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीAmazon Sale में घटी Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत, 40000 रुपये...

Amazon Sale में घटी Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत, 40000 रुपये का बंपर प्राइस कट


Highlights

  • Amazon पर Great Freedom Sale की शुरुआत हो गई है।
  • इस सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी कटौती की गई है।
  • सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 200MP कैमरा समेत जबरदस्त फीचर्स से लैस है।

Amazon पर आज यानी 8 अगस्त से शुरू हुए Great Freedom Sale में सैमसंग के प्रीमियम फ्लैगशिप फोन की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौत की गई है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 40,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। Samsung Galaxy S25 Ultra को पिछले साल कंपनी ने लॉन्च किया गया है। फोन में Qualcomm के फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ-साथ 200MP कैमरा, Galaxy AI जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर ऑफर

सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इस फ्लैगशिप फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 1,49,999 रुपये और 1,79,999 रुपये में आते हैं। अमेजन पर इसके बेस वेरिएंट 40,000 रुपये सस्ता यानी 89,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन को 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है।

अमेजन पर चल रहे फ्रीडम सेल में फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। इससे पहले आयोजित Flipkart GOAT Sale में भी Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में कटौती की गई थी।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 6.9 इंच के डायनैमिक LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसके डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। यह फोन Qualcomm के फ्लैगशि Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, डायनैमिक AMOLED 2X, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 5000mAh, 45W, 25W
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP
OS Android 15, OneUI 7

Galaxy S25 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। यही नहीं, इस फोन में 10MP का एक और टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग ने इसमें 12MP का कैमरा दिया है।

यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। यह गूगल जेमिनी पर बेस्ड Galaxy AI से लैस है।

यह भी पढ़ें – Samsung का सस्ता स्मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Android 17 के साथ होगा लॉन्च?

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments