Sunday, August 9, 2026
Homeअर्थव्यवस्थापंजाब नेशनल बैंक में 91 दिनों की FD पर कितना मिल रहा...

पंजाब नेशनल बैंक में 91 दिनों की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, कम-से-कम कितने दिनों के लिए खुल सकता है खाता


पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर शानदार रिटर्न दे रहा है। देश का ये प्रमुख सरकारी बैंक एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बताते चलें कि पंजाब नेशनल बैंक, ग्राहकों की संख्या के आधार पर भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। पंजाब नेशनल बैंक में कम-से-कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 सालों की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि पंजाब नेशनल बैंक में 91 दिनों के एफडी खाते पर कितना ब्याज मिल रहा है?

91 दिनों की FD पर कितना ब्याज दे रहा है पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक 91 दिनों की एफडी स्कीम पर 4.90 प्रतिशत से लेकर 5.70 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 91 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 4.90 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 91 दिनों की एफडी स्कीम पर 5.40 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 91 दिनों की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को 5.70 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए ही मान्य हैं।

सुपर सीनियर सिटीजन्स को सीनियर सिटीजन्स से 0.30 प्रतिशत ज्यादा रिटर्न देता है पीएनबी

पंजाब नेशनल बैंक एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.30 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। बताते चलें कि सुपर सीनियर सिटीजन्स के मामले में अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें भी अलग-अलग हैं।

pnb fd, pnb 24 months fd, pnb 24 months fd interest rate, pnb 24 months fd calculator, pnb fd intere

Image Source : PNBपीएनबी की एफडी दरें

पीएनबी ने 1 जून को एफडी की ब्याज दरों में किया था संशोधन

पंजाब नेशनल बैंक ने आखिरी बार 1 जून, 2026 में ही अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 5 अगस्त को लगातार चौथी बार रेपो रेट को स्थिर रखने की घोषणा की थी। आरबीआई ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत की कटौती के साथ 5.25 प्रतिशत किया था। उसके बाद से ही रेपो रेट में अभी तक किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

वेज थाली 4% और नॉन-वेज थाली 9% हुई महंगी- प्याज, तेल, गैस की कीमतों ने बढ़ाई लागत

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments