Saturday, August 1, 2026
HomeBreaking NewsCarpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई...

Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए


Carpenter Tool Haircut Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के नए प्रयोग करते नजर आते हैं. कई बार ये वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं, तो कई बार इन्हें देखकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सैलून के अंदर हेयरकट करने का ऐसा तरीका दिखाया गया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स इसे खतरनाक स्टंट बता रहे हैं और कह रहे हैं कि जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी. 

हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार

वायरल वीडियो की शुरुआत एक नॉर्मल हेयरकट की तरह होती है. इसमें एक महिला सैलून में कुर्सी पर बैठी दिखाई देती है और ऐसा लगता है कि उसका नॉर्मल तरीके से हेयरकट किया जाएगा, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद हेयर स्टाइलिस्ट ऐसा औजार निकालता है, जिसे आमतौर पर बढ़ई के काम में इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद वह महिला की पोनीटेल के ठीक ऊपर उसी मशीन से बाल काटने की कोशिश करता है. वीडियो में जैसे ही मशीन चलती है, ऐसा महसूस होता है कि अगर जरा-सी भी गलती हो जाती, तो बाल पूरी तरह मशीन में फंस सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था. यह देखकर महिला भी घबरा जाती है और उसके चेहरे पर डर साफ नजर आता है. इसी दौरान वीडियो खत्म हो जाता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई चिंता

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तरीके को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि जरा-सी गलती होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह हुनर नहीं बल्कि बेहद खतरनाक स्टंट है. किसी ने लिखा कि सिर्फ वीडियो बनाने और वायरल होने के लिए लोगों की जान जोखिम में डालना बिल्कुल सही नहीं है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि मजा अपनी जगह है, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें – Transformer Viral Video: ट्रांसफॉर्मर का तार हाथों से जोड़ता दिखा शख्स, वीडियो वायरल

कुछ लोगों ने क्रिएटिविटी तो कुछ ने लापरवाही बताया

इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने इसे बेवजह का खतरनाक एक्सपेरिमेंट बताया, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर हेयरकट के लिए ऐसे औजार का इस्तेमाल करने की जरूरत ही क्या थी. वहीं कुछ लोगों ने इसे सिर्फ वायरल होने की कोशिश बताया. कई यूजर्स ने लिखा कि अगर मशीन थोड़ी भी इधर-उधर हो जाती, तो गंभीर हादसा हो सकता था. वीडियो पर लगातार ऐसे ही कमेंट्स आ रहे हैं और यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है. 

यह भी पढ़ें – Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments