Friday, July 31, 2026
Homeव्यापारमुंबई में महंगे घरों का मार्केट चमका, 10 करोड़ वाले फ्लैट्स की...

मुंबई में महंगे घरों का मार्केट चमका, 10 करोड़ वाले फ्लैट्स की भारी मांग, ये इलाका बना नंबर वन


Mumbai Luxury Housing Market 2026: मुंबई में 2026 की पहली छमाही में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले लग्जरी घरों की बिक्री 18,512 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. CRE Matrix के अनुसार, यह आंकड़ा पिछले साल से 12% अधिक और पांच साल पहले की तुलना में लगभग दोगुना है.

नए प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ रिसेल मार्केट की मजबूत मांग ने भी मुंबई के लग्जरी हाउसिंग बाजार को नई ऊंचाई दी. जनवरी-जून 2026 के दौरान 957 लग्जरी घर बिके, जो पिछले साल से 26% अधिक हैं. वहीं, पिछले 12 महीनों में करीब 1,700 लग्जरी घरों की बिक्री और 34,000 करोड़ रुपये के सौदों के साथ बाजार ने अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक रिकॉर्ड बनाया.

2026 में लग्जरी घरों की कीमतों में हल्की नरमी

कैलेंडर वर्ष 2021 से 2025 के बीच 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लग्जरी घरों के दाम 37% बढ़े थे.हालांकि, 2026 में अब तक (YTD) इनकी कीमतों में करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई है. यह संकेत देता है कि डेवलपर्स खरीदारों को आकर्षित करने के लिए अब अधिक संतुलित और सावधानीपूर्ण कीमतें तय कर रहे हैं.

20-40 करोड़ रुपये के घर बने खरीदारों की पहली पसंद

मुंबई के लग्जरी हाउसिंग बाजार में खरीदारों की पसंद तेजी से 20 करोड़ से 40 करोड़ रुपये कीमत वाले घरों की ओर बढ़ रही है.

इस श्रेणी में 2023 की पहली छमाही (H1) में 66 घरों की बिक्री हुई थी, जो 2026 की पहली छमाही में बढ़कर 156 घरों तक पहुंच गई. यानी इस सेगमेंट में 136% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह मुंबई के लग्जरी बाजार का सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्राइस सेगमेंट बन गया. वहीं, 40 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले अल्ट्रा-लक्जरी घरों की मांग भी मजबूत बनी रही. इस अवधि में इस श्रेणी में 41 सौदे दर्ज किए गए.

यह भी पढ़ें: Train News: रेलवे ने दो अनजानों को दिया एक ही कंबल, कोर्ट ने ठोका भारी जुर्माना

2,000-4,000 वर्गफुट वाले घरों की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के अनुसार, 2,000 से 4,000 वर्गफुट क्षेत्रफल वाले घर लग्जरी खरीदारों की सबसे पसंदीदा श्रेणी रहे. प्राइमरी मार्केट में हुई कुल बिक्री में 58% हिस्सेदारी इसी सेगमेंट की रही.

इसके अलावा, मुंबई के शीर्ष 10 माइक्रो-मार्केट्स में करीब 19% लग्जरी खरीदार दक्षिण मुंबई के बाहर के इलाकों से अपग्रेड होकर आए हैं. यह दर्शाता है कि बढ़ती संपन्नता के साथ बेहतर और अधिक प्रीमियम घरों की चाह लगातार बढ़ रही है.

मुंबई का लग्जरी हाउसिंग बाजार रिकॉर्ड स्तर पर, वर्ली बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

2026 की पहली छमाही में मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में वर्ली सबसे आगे रहा. यहां लग्जरी घरों की बिक्री 35 से बढ़कर 159 यूनिट हो गई, जबकि कुल लेनदेन मूल्य 79% बढ़कर 4,493 करोड़ रुपये पहुंच गया. लोअर परेल ने भी 79% की बढ़ोतरी दर्ज की. रिपोर्ट के अनुसार, 35-55 वर्ष आयु वर्ग के खरीदारों ने कुल लग्जरी घरों की 58% खरीदारी की, जबकि 65 वर्ष से अधिक उम्र के खरीदारों की हिस्सेदारी 12% रही.

2026 की पहली छमाही में रिसेल मार्केट ने भी नया रिकॉर्ड बनाया और 4,840 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. वहीं, 2,000-4,000 वर्गफुट वाले घर सबसे ज्यादा पसंद किए गए और कुल प्राइमरी बिक्री में उनकी 58% हिस्सेदारी रही.

चार साल में लग्जरी घरों की कीमतें 37% बढ़ीं, हालांकि 2026 में अब तक इनमें करीब 4% की हल्की गिरावट आई है. इसके बावजूद कीमतें 2021 के मुकाबले 32% अधिक बनी हुई हैं, जो बाजार की मजबूती को दर्शाती हैं.

यह भी पढ़ें: Home Loan: होम लोन ले रहे हैं कम डाउन पेमेंट के साथ, तो होगा ये नुकसान



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments