Thursday, July 30, 2026
Homeव्यापारग्लोबल मार्केट के झटके से सहमे भारतीय निवेशक, लाल निशान पर खुला...

ग्लोबल मार्केट के झटके से सहमे भारतीय निवेशक, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार


Share Market Today 30 July 2026: वैश्विक बाजारों में मचर उथल-पुथल के दबाव में आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला है. सेंसेक्स कल के 76210.43 के स्तर से करीब 250-300 अंक फिसलकर 75950 के स्तर पर खुला है. वहीं, निफ्टी भी करीब 80-100 अंकों की गिरावट के साथ 23770-23790 के दायरे में बना हुआ है. 

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में कारोबार का रुख मिला-जुला नजर आ रहा है. अमेरिकी फेड (US Fed) द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसलों और AI चिपमेकर कंपनियों के शेयरों में निचले स्तरों से आई रिकवरी से बाजार को सहारा जरूर मिला, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई नई चेतावनियों और इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने निवेशकों को थोड़ा सतर्क कर दिया है. आज जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 0.25% की गिरावट आई है. टॉपिक्स भी 0.59% नीचे आ गया है.  स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.73% की गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि, इनके उलट कोस्पी ने बुधवार को बड़ी गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में 0.89% की बढ़त हासिल की है. इसी तरह से हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स भी अपनी पिछली क्लोजिंग 25807.9 के मुकाबले आज 25959 के स्तर पर हैं. 

अमेरिकी शेयर बाजार

कल रात अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. ब्याज दर को स्थिर रखने के फेडरल रिजर्व के फैसले और मिडिल-ईस्ट में नए भू-राजनीतिक तनाव के चलते डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,153.18 अंक या 2.19% गिरकर 51,594.14 पर बंद हुआ, जो अप्रैल 2025 के बाद से इसकी सबसे बड़ी गिरावट थी. S&P 500 में 1.52% की गिरावट आई और यह 7,316.15 पर बंद हुआ. नैस्डैक कम्पोजिट 1.74% गिरकर 24,442.94 पर आ गया. वॉल स्ट्रीट का यह कारोबारी सत्र अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से 10% से ज्यादा नीचे बंद हुआ. गुरुवार सुबह बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स में तेजी देखी जा रही है. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में 158 अंक या 0.3% की बढ़त हुई है. S&P 500 फ्यूचर्स 0.4% और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.6% ऊपर चढ़े. 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

आज सोने के साथ-साथ चांदी भी हुई महंगी, जानें 10 ग्राम की कितनी बैठेगी कीमत? 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments