Thursday, July 30, 2026
HomeखेलIshaan Kishan Named East Zone Captain for Duleep Trophy

Ishaan Kishan Named East Zone Captain for Duleep Trophy


59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दलीप ट्रॉफी के 2026-27 सीजन के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान कर दिया गया है। ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाया गया है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फर्स्ट-क्लास में सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आठ फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 93 रन रहा है। उन्होंने अपना पिछला फर्स्ट-क्लास मैच पिछले साल बिहार की ओर से मेघालय के खिलाफ रणजी प्लेट लीग में खेला था।

वैभव सूर्यवंशी यूथ टेस्ट में भारत अंडर-19 से खेले थे।

वैभव सूर्यवंशी यूथ टेस्ट में भारत अंडर-19 से खेले थे।

टीम में शमी और मुकेश जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल

ईशान किशन की कप्तानी वाली इस टीम में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे टेस्ट खिलाड़ी भी शामिल हैं। रियान पराग और आकाश दीप को टीम में जगह नहीं मिली है, क्योंकि वे अभी सर्जरी के बाद रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। आकाश दीप पीठ की सर्जरी से उबर रहे हैं, जबकि रियान पराग IPL 2026 के बाद हुई कंधे की सर्जरी से रिकवरी कर रहे हैं।

ओपनिंग की जिम्मेदारी सूर्यवंशी और ईश्वरन पर

वैभव सूर्यवंशी के साथ बंगाल के अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ईश्वरन 113 फर्स्ट-क्लास मैच खेल चुके हैं और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी होने के साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। झारखंड के लिए रणजी सीजन में 613 रन बनाने वाले शिखर मोहन को रिजर्व ओपनर के तौर पर टीम में रखा गया है।

झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा

टीम में ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, हालांकि कुमार कुशाग्र के रूप में दूसरा विकेटकीपर भी मौजूद है। झारखंड से विराट सिंह और स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को भी टीम में शामिल किया गया है। अनुकूल रॉय जून में श्रीलंका में हुई ट्राई-सीरीज जीतने वाली इंडिया ए टीम का हिस्सा थे।

गेंदबाजी की कमान शमी के हाथों में

मोहम्मद शमी टीम के मुख्य तेज गेंदबाज होंगे। उनके साथ मुकेश कुमार और सूरज सिंधु जायसवाल तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे। स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर शाहबाज अहमद टीम का हिस्सा हैं। 15 सदस्यीय टीम में त्रिपुरा से एकमात्र खिलाड़ी अभिजीत सरकार को चुना गया है।

शमी डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलते हैं।

शमी डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलते हैं।

ईस्ट जोन की पूरी टीम

अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और डेनिश दास।

———————– वैभव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी दुनिया के टॉप-50 टी-20 बल्लेबाजों में शामिल

ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। सूर्यवंशी 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वे पहली बार टॉप-50 में आएं हैं। दूसरी ओर वनडे में भारत के कप्तान शुभमन गिल वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments