Monday, July 27, 2026
HomeखेलCommonwealth Games 2026 | Tejaswin Shankar High Jump Weightlifting Medal

Commonwealth Games 2026 | Tejaswin Shankar High Jump Weightlifting Medal


  • Hindi News
  • Sports
  • Commonwealth Games 2026 | Tejaswin Shankar High Jump Weightlifting Medal

ग्लासगो8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार को पहली बार भारतीय एथलीट ट्रैक एंड फील्ड में चुनौती पेश करेंगे। मेंस के हाई जंप फाइनल में तेजस्विन शंकर, सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम मेडल के लिए उतरेंगे।

वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव, बिंद्यारानी देवी और वी. अजया बाबू से भारत को मेडल की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी बॉक्सिंग, स्विमिंग, पैरा एथलेटिक्स, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, लॉन बॉल्स और व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भी खेलते दिखेंगे।

हाई जंप में तेजस्विन पर नजर

एथलेटिक्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मेंस हाई जंप फाइनल में होगी। तेजस्विन शंकर, सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम रात 11:40 बजे मेडल के लिए उतरेंगे। वहीं, तेजस शिर्से दोपहर 3:55 बजे 110 मीटर हर्डल्स हीट्स दौड़ेंगे। क्वालिफाई करने पर वह रात 2:15 बजे फाइनल में भी खेलेंगे।

मेंस 100 मीटर हीट्स में गुरिंदरवीर सिंह दोपहर 2:40 बजे, जबकि मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यानाथन दोपहर 3 बजे लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग में उतरेंगे।

वेटलिफ्टिंग में तीन भारतीयों से मेडल की उम्मीद

रविवार को मीराबाई चानू और ऋषिकांत सिंह के मेडल जीतने के बाद सोमवार को भी भारत की नजर वेटलिफ्टिंग पर रहेगी।

शाम 5:30 बजे महिला 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में ज्ञानेश्वरी यादव चुनौती पेश करेंगी। इसके बाद रात 8:00 बजे महिला 58 किग्रा वर्ग के फाइनल में बिंद्यारानी देवी उतरेंगी। वहीं रात 12:30 बजे पुरुष 79 किग्रा वर्ग के फाइनल में वी. अजया बाबू अपना दम दिखाएंगे। तीनों खिलाड़ी सीधे मेडल इवेंट में उतरेंगे।

बॉक्सिंग में चार भारतीय मुक्केबाजों की चुनौती

बॉक्सिंग में भारत के चार मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे। शाम 4:45 बजे मेंस 60 किग्रा वर्ग के राउंड-ऑफ-16 में सचिन सिवाच का मुकाबला इंग्लैंड के विलियम हेविट से होगा। इसके बाद शाम 6:00 बजे मेंस 80 किग्रा वर्ग के राउंड-ऑफ-16 में अंकुश का सामना एंटीगुआ एंड बारबुडा के जलान जान से होगा।

रात 10:30 बजे विमेंस 51 किग्रा वर्ग के राउंड-ऑफ-16 में साक्षी चौधरी, बोत्सवाना की लेथाबो मोडुकानेल के खिलाफ उतरेंगी। वहीं रात 1:00 बजे मेंस 70 किग्रा वर्ग के राउंड-ऑफ-16 में सुमित कुंडू का मुकाबला नॉर्दर्न आयरलैंड के जॉन मैककॉनेल से होगा।

स्विमिंग, जिम्नास्टिक्स और पैरा एथलेटिक्स में भी मेडल की उम्मीद

स्विमिंग में साजन प्रकाश दोपहर 3:00 बजे मेंस 200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर वह रात 1:44 बजे होने वाले फाइनल में मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में प्रतिष्ठा सामंता शाम 6:15 बजे महिला वॉल्ट फाइनल में भारत की ओर से मेडल की दावेदार होंगी।

पैरा एथलेटिक्स में रात 11:35 बजे महिला शॉटपुट F57 फाइनल में शर्मिला ढांकर और शिल्पा के. शायला उतरेंगी। इसके बाद रात 1:57 बजे पुरुष 100 मीटर T38 फाइनल में राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी ट्रैक पर अपनी चुनौती पेश करेंगे।

इसके अलावा महिला व्हीलचेयर 3×3 बास्केटबॉल में भारतीय टीम शाम 7:30 बजे नाइजीरिया से भिड़ेगी। वहीं लॉन बॉल्स में रात 10:05 बजे पुरुष सिंगल्स सेक्शनल प्ले मुकाबले में पुतुल सोनोवाल का सामना केन्या के अनवर हमादा से होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments