Monday, July 27, 2026
HomeBreaking NewsIND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग...

IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव


भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में लगातार दूसरे दिन मैच है. शनिवार को सीरीज का दूसरा मैच हुआ था और आज रविवार को तीसरा और आखिरी मुकाबला है. श्रेयस अय्यर एंड टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, आज क्लीन स्वीप करना चाहेगी. लगातार हो रहे इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आराम दिया जा सकता है, हर्ष दुबे का भी डेब्यू हो सकता है.

प्रभसिमरन सिंह का हो सकता है डेब्यू

आज तीसरे टी20 में प्रभसिमरन सिंह को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. वह ICC रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद अभिषेक शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं. अभिषेक पिछली कुछ पारियों से संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. हालांकि पिछले मैच में उन्होंने गेंद से कमाल करते हुए 3 विकेट लिए, लेकिन वर्कलोड को देखते हुए भी उन्हें आराम दिया जा सकता है. प्रभसिमरन की बात करें तो वह IPL में शानदार लय में थे, लगातार 2 सीजन उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं.

बिश्नोई की जगह आ सकते हैं हर्ष दुबे

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले तीसरे टी20 में हर्ष दुबे का भी डेब्यू हो सकता है। वह वनडे में डेब्यू कर चुके हैं, जहां उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। दुबे स्पिनर गेंदबाज हैं, जो निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। रवि बिश्नोई ने पिछली कुछ पारियों में प्रभावित नहीं किया है, उनकी जगह आज हर्ष को खिलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म

भारत की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, मयंक यादव, प्रिंस यादव, यश ठाकुर.

कितने बजे से शुरू है मुकाबला?

भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, सीरीज के पिछले दोनों मैच भी इसी ग्राउंड पर हुए थे. आज होने वाला तीसरा मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 4:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 4 बजे होगा, जिसे जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे.

यह भी पढ़ें- आज भारत बनाम पाकिस्तान, देखें कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार का पूरा शेड्यूल

भारतीय स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments