Sunday, July 26, 2026
HomeBreaking NewsExclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर...

Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा


बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि ‘क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं?’ सवाल के बाद पीके ने बिहार सीएम को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

प्रशांत किशोर से सवाल किया गया कि सम्राट चौधरी आपको चुभते हैं. इस पर पीके ने कहा, “बिल्कुल चुभता है, क्योंकि एक बिहारी होने के नाते मुझे इस बात को लेकर शर्म आती है कि मेरे राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा व्यक्ति है जो सात लोगों की हत्या के मामले में जेल काटकर आया है, जिसने अपनी उम्र के बारे में झूठ बोला, जिसने पढ़ाई को लेकर झूठ कहा तो नागरिक होने के नाते और बिहारी होने के नाते मुझे शर्म आती है.”

सम्राट चौधरी को लेकर क्या बोले प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर ने बताया कि सम्राट चौधरी ने हमेशा अपनी पढ़ाई के बारे में छिपाया. कभी भी सार्वजनिक तौर पर उन्होंने अपनी डिग्री, मार्कशीट के बारे में नहीं बताया है. हम लोग तीन सीधे एजेंडे पर लड़ रहे हैं. पहला सम्राट चौधरी को हटाकर बीजेपी किसी बेहतर व्यक्ति को नेतृत्व दे जो काबिल हो, चरित्रवान हो अपराधी ना हो. वह व्यक्ति चाहें कुशवाहा समाज से ही क्यों न हो हमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह आदमी अपराधी प्रवृत्ति का नहीं होना चाहिए और उस पर कोई दाग नहीं होना चाहिए.

दूसरे एजेंडे पर प्रशांत ने कहा, “बीजेपी का जो राजनीतिक अहंकार हो गया है कि वह अपने कार्यकर्ता, समर्थकों को भी नहीं पूछ रहे हैं.” वहीं उन्होंने तीसरे एजेंडे पर कहा, “यहां सबसे बड़ा जो मुद्दा है वह यह है कि यहां पर एनडीए के 202 से ज्यादा विधायक हैं, 30 से ज्यादा सांसद है और 6 से ज्यादा मंत्री हैं. कोई काम नहीं कर रहा है क्योंकि चुनाव आएगा और पीएम मोदी के नाम पर वोट मिल जाएगा. हिंदू-मुसलमान करेंगे और कुछ नहीं चलेगा तो लालू यादव का डर दिखाया जाएगा.”

तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए हम जनता से कह रहे हैं कि एक बार बांकीपुर में हराओ और अपने आप यह 202 विधायक अपने क्षेत्र में काम पर लग जाएंगे, क्योंकि उनको डर रहेगा कि जिस बांकीपुर में बीजेपी 30 साल से नहीं हारी है अगर वहां हार सकती है तो कोई भी विधायक, कोई भी मंत्री सेफ नहीं है.”

‘बीजेपी का गढ़ है इसलिए मजा…’

प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर बीजेपी का गढ़ है इसलिए मजा आ रहा है. उन्होंने कहा, “यह उनका गढ़ है इसलिए लड़ने में मजा है.” सम्राट चौधरी से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां आकर बैठे हुए हैं. पूरी बीजेपी यहां पर पड़ी हुई है. क्यों नितिन नवीन यहां आकर बैठे हुए हैं और कह रहे हैं कि मैं बैठा हुआ हूं और जिम्मेदारी ले रहा हूं. मैं आपका प्रतिनिधि रहूंगा.

प्रशांत किशोर ने क्यों चुनी बांकीपुर सीट?

प्रशांत किशोर की पार्टी के प्रत्याशियों की पिछले विधानसभा चुनाव में 233 सीटों पर जमानत जब्त हो गई. ऐसे में बांकीपुर की सीट चुनने को लेकर कहा, “इस देश में चुनाव कौन नहीं हारा है. हर पार्टी हारी है और जब आप शुरुआत करते हैं तो आप चुनाव हार सकते हैं.”

लालू के चलते बांकीपुर सीट जीतती आ रही बीजेपी?

प्रशांत किशोर ने खुलासा किया कि लालू यादव की वजह से बीजेपी को बांकीपुर की जनता जिताती हुई आ रही है. उन्होंने कहा, “एक बड़ी वजह ये भी है कि लोग शहरी क्षेत्र में लालू यादव के दल को वोट नहीं देना चाहते हैं तो इसका एक बड़ा फायदा बीजेपी को यह होता है कि बहुत सारे लोग जो उनसे नाराज भी रहते है वह अंत आते-आते वोट नहीं करते हैं या फिर बीजेपी को ही कर दिया. ये डेटा में भी दिखता है.” प्रशांत ने बताया कि बांकीपुर में लोगों को यह रहता है कि स्थिति अगर सुधर नहीं रही है तो बिगड़े भी न यह फायदा बीजेपी को मिला है. 

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments