Saturday, July 25, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाबैंक ऑफ बड़ौदा के मुनाफे में 48% की भारी गिरावट, सीईओ ने...

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुनाफे में 48% की भारी गिरावट, सीईओ ने बताई वजह


पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में उनका एकीकृत (Integrated) शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत घटकर 1,783 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बताया कि लाभ में ये बड़ी गिरावट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एनएमसी ग्रुप मामले में अदालत के बाहर हुए समझौते के तहत 5,680 करोड़ रुपये के भुगतान के कारण दर्ज की गई।

अदालत के बाहर समझौता करना बैंक के लिए उचित फैसला

बैंक के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर देबदत्त चंद ने कहा कि अदालत के बाहर समझौता करना कई सालों से चल रहे जटिल विवाद को समाप्त करने के लिए व्यावसायिक रूप से उचित फैसला था। ये मामला अबू धाबी, इंग्लैंड और वेल्स की अदालतों में चल रहा था। बैंक ने 2 जुलाई को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया था कि उसने एनएमसी हेल्थ पीएलसी, एनएमसी हेल्थकेयर लिमिटेड और एनएमसी होल्डिंग लिमिटेड के साथ अदालत के बाहर समझौता किया है। इसके तहत अबू धाबी शाखा के माध्यम से 60 करोड़ डॉलर (करीब 5,700 करोड़ रुपये) का भुगतान किया गया। ये मामला अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (एडीजीएम) और ब्रिटेन के दिवाला नियमों तथा यूएई के नागरिक कानून के तहत एनएमसी हेल्थ पीएलसी, एनएमसी होल्डिंग लिमिटेड और एनएमसी हेल्थकेयर लिमिटेड से संबंधित था। 

बैंक की शुद्ध ब्याज आय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

देबदत्त चंद ने कहा कि बैंक ने विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) (एफसीएनआर (बी) जमा के तहत अब तक 70 करोड़ डॉलर जुटा लिए हैं और जुलाई के अंत तक ये राशि एक अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 12,524 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान लोन में 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जबकि वैश्विक शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) घटकर 2.77 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 2.91 प्रतिशत था। 

बैंक लोन पोर्टफोलियो को लेकर क्या बोले सीईओ

बैंक के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में बैंक लोन पोर्टफोलियो में 12-14 प्रतिशत बढ़ोतरी और एनआईएम को 2.75-2.95 प्रतिशत के दायरे में बनाए रखने के लक्ष्य पर कायम है। बैंक के कुल प्रावधान घटकर 643 करोड़ रुपये रह गए। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में ये 1,967 करोड़ रुपये थे।

शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए सरकारी बैंक के शेयर

शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर बीएसई पर 1.48 प्रतिशत (3.60 रुपये) की तेजी के साथ 246.60 रुपये के भाव पर बंद हुए। कल कारोबार के दौरान, इस सरकारी बैंक के शेयर 239.30 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 247.10 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। बताते चलें कि बीएसई पर बैंक के शेयरों का 52 वीक लो 231.00 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक हाई 325.55 रुपये है।

ये भी पढ़ें

भारतीय डाक और फ्लिपकार्ट के बीच हुई अहम साझेदारी, दूर-दराज के इलाकों में पार्सल पहुंचाएंगे डाकिए





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments