Thursday, July 23, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीNokia ने लॉन्च किया 19 दिन की बैटरी बैकअप वाला फीचर फोन,...

Nokia ने लॉन्च किया 19 दिन की बैटरी बैकअप वाला फीचर फोन, भींगने पर भी नहीं होगा खराब


HMD Global ने एक नया फीचर फोन पेश किया है। एचएमडी का यह फोन Nokia 123 Shield के नाम से लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे एक रग्ड फोन के तौर पर मार्केट में उतारा है। इसमें IP65 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और डस्ट से यह खराब नहीं होगा। साथ ही, इस रग्ड फीचर फोन में 19 दिनों का बैटरी बैकअप मिलता है।

HMD Global ने इस नए रग्ड फीचर फोन को अपने ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। कंपनी ने फोन की कीमत का फिलहाल खुलास नहीं किया है। ब्रांड ने दावा किया है कि यह सबसे अफोर्डेबल फीचर फोन होगा। इससे पहले भी Nokia ब्रांड में चार फीचर फोन लॉन्च किए हैं, जो AI फीचर्स से लैस हैं।

Nokia 123 Shild के फीचर्स

नोकिया का यह सस्ता रग्ड फीचर फोन 2.4 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 320 x 240 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। जैसा कि फोन के नाम से साफ है यह एक रग्ड फोन है, जो धूल, पानी और खराब मौसम में भी काम करेगा। फोन की बॉडी में हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे गिरने पर टूटने से बचाता है।

Nokia 123 Shield में कंपनी ने Unisoc SC6531E चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह फीचर पोन 4MB रैम और 4MB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में IP65 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी में भींगने और धूल में खराब होने से बचाएगा।

नोकिया के इस सस्ते फीचर फोन में 1,750mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 19 दिनों का स्टैंडबाई टाइम ऑफर करती है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 27.9 घंटे तक का टॉकटाइम मिलेगा। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type C पोर्ट मिलेगा। साथ ही, यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स से भी लैस है।

Nokia Asha की वापसी!

इसके अलावा HMD Global नोकिया ब्रांड के एक और लोकप्रिय फोन Nokia Asha को दोबारा लॉन्च करने वाला है। इस फोन का लुक और डिजाइन Lumia फोन से इंस्पायर्ड होगा। इस फोन के कुछ फीचर्स पिछले दिनों लीक हुए हैं, जिसमके मुताबिक, इसमें 3000mAh की बैटरी मिलसकती है। यह फोन 5 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह Android 14 Go ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग का अब तक का सबसे चौड़ा फोल्डेबल फोन, पहली नजर में कैसा लगा?





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments