Wednesday, July 22, 2026
HomeBreaking News'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर...

‘जो हौसलों को कर ले कैद… ‘राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ पीएम हाउस पर दिए धरने की तीन तस्वीरें साझा की है.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यूपी के पूर्व सीएम ने लिखा- जो हौसलों को कर ले कैद, कभी वो हिरासत कहां बनी. सपा चीफ द्वारा शेयर की गई तीन तस्वीरों में राहुल गांधी, योगेंद्र यादव समेत तमाम नेता दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में राहुल और अखिलेश, धरना स्थल पर एक दूसरे का साथ देते नजर आ रहे हैं.

अखिलेश को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हिरासत में ले लिया गया था. 21 जुलाई को रात 10 बजे के बाद अखिलेश को भी रिहा किया गया. इस संदर्भ में एक सोशल मीडिया पोस्ट में सपा ने जानकारी दी कि अखिलेश यादव  को दिल्ली पुलिस द्वारा रिहा कर दिया गया है. सभी समाजवादी साथियों से अपील है कि वो भी अब अपना धरना प्रदर्शन खत्म करें. छात्रों के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, ‘…बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत’

पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे थे. धरनास्थल पर पहुंचकर अखिलेश ने कहा था कि छात्रों के मुद्दे का हल हो और राहुल गांधी की मांगे पूरी की जाएं.

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा राहुल गांधी से मिलकर बातचीत के बाद जब धरना समाप्त नहीं हुआ, तो पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और कई अन्य नेताओं को ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गई. 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments