Wednesday, July 22, 2026
Homeव्यापारCJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का...

CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?


CJP Protest: पिछले कई दिनों से जंतर- मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को वहां से हटाकर सफदरजंग अस्ताल ले जाया गया. जिसके बाद उनकी पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सोनम को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करने की गुजारिश की. हाईकोर्ट में सोनम के इस केस की पैरवी कपिल सिब्बल, उनके बेटे और टीम ने की है. जिसके बाद हाईकोर्ट ने पत्नी गीतांजली की गुजारिश को मान लिया और सोनम को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया.

कपिल सिब्बल का खुद इस केस को अपने हाथ में लेना इस कस को हाईप्रोफाइल बना देता है. ऐसे ेमं आइये जानते हैं कपिल सिब्बल कितनी सम्पत्ति के मालिक हैं?

कितनी सम्पत्ति के मालिक हैं कपिल सिब्बल?
कपिल सिब्बल वैसे तो कांग्रेस के मशहूर नेताओं में से एक हैं. लेकिन को पेशे से वकील भी हैं और देश के कई हाईप्रोफाइल केसेस को लड़ते हैं. सोनम की सम्पत्ति की बात करें तो वो 100 करोड़ से भी ज्यादा सम्पत्ति के मालिक हैं. साल 2016 में भरे गए हलफनामा के मुताबिक उनकी सम्पत्ति 212 करोड़ रुपये है. जिसमें से करीब 14 करोड़ रुपये जमा बैंक खातों में थे. उस समय उनके पास कुल 3 लाख रुपये का कैश अमाउंट भी था.

ये भी पढ़ें: 33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा

करोड़ों की प्रॉपर्टी के हैं मालिक
इतना ही नहीं कपिल सिब्बल ने अपनी सम्पत्ति का बड़ा हिस्सा कई शहरों में प्रॉपर्टी के रूप में निवेश किया हुआ है. उनकी कमर्शियल लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली और बेंगलुरू में हैं, जिनकी कीमत करीब 3.65 करोड़ रुपये है. तो वहीं उनकी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज सिकंदराबाद, पटना, दिल्ली, चंडीगढ़, और बेंगलुरू में है, जिसकी कीमत करीब 3.65 करोड़ रुपये है.

लग्जरी गाड़ियों के भी हैं शौकीन
कपिल सिब्बल को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके पास कुल 89.48 लाख रुपये की गाड़ियां हैं. इनमें 1995 की एक सुजुकी जीप, साल 2001 की ह्युंडई सोनाटा, 2003 की टोयोटा कोरोला, 2012 की मारुति डिजायर, 2015 की मर्सिडीज GLC और साल 2016 की टोयोटा कार्मी भी शामिल है. इसके अलावा उनके पास 1997 में खरीदी हुई एक रॉयल एनफील्ड बुलेट और 2016 की हीरो स्पलेंडर जैसी मोटरसाइकिल भी है.

इनवेस्टमेंट में भी आगे हैं सिब्बल
कपिल सिब्बल शेयर बाजार में भी निवेश करते हैं. शेयर मार्केट की लिस्टेड कंपनियों में उन्होंने 7 करोड़ रुपये निवेश किए हैं. तो वहीं नॉन-लिस्टेड कंपनियों में उन्होंने 53 हजार रुपये का निवेश किया है. वहीं बांड, एफडी और कॉरपोरेट बांड में भी उन्होंने 3 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है.

ये भी पढ़ें: Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments