Wednesday, July 22, 2026
HomeBreaking Newsसाढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की...

साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें


कॉकरोच जनता पार्टी के 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भी माहौल गरमाया रहा. सियासी तापमान उस समय बढ़ गया, जब आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से लेकर शरद पवार तक जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंच गए तो दूसरी ओर राहुल, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए.

CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंचे केजरीवाल समेत कई नेता

जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल से लेकर एनसीपी-SCP प्रमुख शरद पवार और सांसद  सुप्रिया सुले पहुंचे. उधर, बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ऐलान कर दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में जाएंगी. उन्होंने कहा, शुरू से ही हमारा समर्थन सीजेपी को रहा है और आगे भी रहेगा.’

कांग्रेस नेताओं का पीएम आवास के बाहर धरना

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार (21 जुलाई) को लोक कल्याण मार्ग तक मार्च निकाला. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए. कांग्रेस ने केंद्र सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, गृहमंत्री से दोनों सदनों में इस मामले पर बयान देने और सदन में पूरे मामले पर चर्चा कराई जाने की मांग की. साथ की कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना जाए और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए.

राहुल को मनाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

धरना खत्म करने के लिए राहुल गांधी को मनाने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे. उनके साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी साथ थे. उन्होंने राहुल गांधी से प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना समाप्त करने की अपील की. करीब 30  मिनट तक मुलाकात के बाद जितेंद्र सिंह लौट आए, लेकिन दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी.

नीट पर सदन में चर्चा के लिए तैयार हुई सरकार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने यह मांग रखी थी कि अगर सरकार संसद में NEET और उससे जुड़े आंदोलन से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सहमत हो जाती है तो वे तुरंत अपना धरना प्रदर्शन खत्म कर देंगे. सरकार के शीर्ष नेतृत्व से अनुमति मिलने के कुछ ही क्षणों के भीतर राहुल गांधी को भरोसा दिया गया कि उनकी मांग मान ली गई है और सरकार संसद में NEET और उससे जुड़े आंदोलन से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर वादे से मुकरन का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘जब यह जानकारी राहुल गांधी को दी गई तो उन्होंने कहा कि वे केवल इस पर ही सहमत नहीं होंगे, बल्कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का आश्वासन भी मांगेंगे. जब उन्हें याद दिलाया गया कि पहले उन्होंने केवल चर्चा की मांग की थी तो उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गई हैं. राहुल गांधी जैसे सीनियर नेता का अपने वादे से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र के हर नियम के खिलाफ है.’

राहुल, प्रियंका अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में लिया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के राहुल गांधी से मिलकर बातचीत के बाद जब धरना खत्म नहीं हुआ तो पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गई. पुलिस के उठाए जाने के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने विरोध भी किया. हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चाहे कुछ भी कर ले, इंसाफ की लड़ाई नहीं रुकने वाली है. उन्होंने कहा, ‘मोदी जी, हर जोर आजमा लो, सारी ताकत लगा लो – छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी.’

सीजेपी का दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर धरने का ऐलान

कांग्रेस के पीएम आवास पर धरना प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर आज (21 जुलाई) रात 8 बजे धरना देने का ऐलान किया. सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट में  कहा,’दिल्ली पुलिस ने सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को क्रूर, लगभग जानलेवा बल प्रयोग करने के बाद हिरासत में लिया है. अब वे वकीलों को उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं और न ही हमें हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी लिस्ट दे रहे हैं. इसलिए आज रात 8 बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना देंगे, अगर इससे पहले हिरासत में लिए गए लोगों के इस संवैधानिक अधिकार का पालन नहीं किया गया!’

CJP ने धरने का फैसला लिया वापस

पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने के फैसले को कॉकरोच जनता पार्टी ने वापस ले लिया. एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘हमारे आंदोलन की बड़ी जीत!
पुलिस ने सभी बंदियों को रिहा कर दिया है. उन्हें एक दिन से अधिक समय तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था, लेकिन पुलिस को जनता के दबाव के आगे झुकना पड़ा. CJP अब दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर धरना नहीं दे रही है.’

सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट किया गया

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर मंगलवार (21 जुलाई) को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति दी. इसके बाद शाम को उनको सफदरगंज अस्पताल से मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया.

राहुल गांधी के धरने पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘सीजेपी के धरने को कमजोर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को अपने आवास के बाहर धरने पर बिठा दिया है.’

कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का ‘सीक्रेट प्लान’! अब हुआ बड़ा खुलासा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments