Wednesday, July 22, 2026
HomeBreaking Newsऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया...

ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब


21 जुलाई से द हंड्रेड लीग 2026 की शुरुआत हो गई है. इसी साल मार्च में जब द हंड्रेड का ऑक्शन हुआ, तब सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को साइन किया था. 2008 के बाद IPL में कोई पाकिस्तानी प्लेयर नहीं खेला था और कयास लगाए जा रहे थे कि विश्व में नाम कमा रहीं आईपीएल फ्रेंचाइजी ऐसा ही करेंगी. इसके बावजूद काव्या मारन के मालिकाना हक वाली SRH फ्रेंचाइजी ने अबरार अहमद को लगभग 2.45 करोड़ रुपये में खरीदा था.

द टेलीग्राफ के साथ बातचीत में काव्या मारन से पाकिस्तानी क्रिकेटर को साइन करने के संबंध में सवाल पूछा गया. उन्होंने सवाल को यह कहकर टाल दिया कि वे अपने मेंस और वीमेंस टीम के स्क्वाड से भई काफी खुश हैं. उन्होंने कहा, “हम अपने दोनों स्क्वाड्स से संतुष हैं. हमने बहुत सारी चीजों का ध्यान रखा है.”

द हंड्रेड 2026 में केवल दो पाकिस्तानी क्रिकेटर खेल रहे हैं. अबरार अहमद, सनराइजर्स लीड्स के लिए खेलेंगे. वहीं उस्मान तारिक बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. लीग के सबसे पहले मैच में सनराइजर्स ने अबरार को अपनी प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया. अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 1 लाख 90 हजार पाउंड्स में खरीदा था, वहीं उस्मान तारिक पर बर्मिंघम फीनिक्स ने 1 लाख 40 हजार पाउंड्स की बोली लगाई थी.

द हंड्रेड सीजन की शुरुआत आज यानी 21 जुलाई से हुई है और फाइनल 16 अगस्त को खेला जाएगा. बताते चलें कि इस लीग में कुल 8 टीम भाग ले रही हैं, जिनमें से चार टीमों में IPL फ्रेंचाइजी की हिस्सेदारी है. मुंबई इंडियंस के पास MI लंदन, SRH के पास सनराइजर्स लीड्स, LSG के पास मैंचेस्टर सुपर जायंट्स और GMR ग्रुप ने साउथर्न ब्रेव टीम में हिस्सेदारी खरीदी थी. जीएमआर ग्रुप, दिल्ली कैपिटल्स टीम का सह-मालिक है.

यह भी पढ़ें:

अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments