Tuesday, July 21, 2026
HomeBreaking Newsसिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत...

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी


Sikkim Tunnel Landslide: सिक्किम के नामची जिले में सोमवार दोपहर भूस्खलन के कारण एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे उसके भीतर कम से कम 27 मजदूर फंस गए. पुलिस के अनुसार, भूस्खलन के बाद सुरंग के अंदर संदिग्ध गैस रिसाव भी शुरू हो गया, जिससे बचाव अभियान और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है.

सिक्किम में भूस्खलन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आशंका है कि भूस्खलन के कारण भूमिगत चट्टानों और भू-परतों में हलचल हुई, जिसके चलते प्राकृतिक गैस का रिसाव शुरू हुआ. गैस की मौजूदगी के कारण सुरंग के अंदर प्रवेश करना बेहद जोखिम भरा हो गया है.

फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस तथा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं. हालांकि, सुरंग के भीतर गैस होने की वजह से अभियान में लगातार दिक्कतें आ रही हैं.

निर्माणाधीन टन में फंसे मजदूर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश के दौरान कई बचावकर्मियों को गैस के प्रभाव से चक्कर आए और वे बेहोश हो गए. एहतियात के तौर पर मौके पर एंबुलेंस तैनात की गई हैं, जबकि गैस मास्क से लैस विशेष बचाव दल सुरंग के भीतर प्रवेश कर मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, यह सुरंग एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत निर्माणाधीन है. फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है और प्रशासन की प्राथमिकता सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है.

ये भी पढ़ें: शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments