Saturday, July 18, 2026
Homeअर्थव्यवस्थानमो भारत पलट देगा ऋषिकेश की किस्मत- अलवर, सोनीपत, करनाल से डायरेक्ट...

नमो भारत पलट देगा ऋषिकेश की किस्मत- अलवर, सोनीपत, करनाल से डायरेक्ट जुड़ जाएगी योगनगरी


दिल्ली और मेरठ के बीच चलाई जा रही नमो भारत ट्रेन को उत्तराखंड के ऋषिकेश तक ले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ उत्तरखंड के टूरिज्म सेक्टर को जबरदस्त बूम मिलेगा। बल्कि ऋषिकेश की पूरी तस्वीर और तकदीर भी बदल जाएगी। इससे दिल्ली-एनसीआर के उन लोगों को भी काफी फायदा होगा, जो अपना वीकेंड पहाड़ों और नदियों के बीच बिताना पसंद करते हैं। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोग डायरेक्ट ऋषिकेश पहुंच सकेंगे।

अभी किन मेट्रो स्टेशन से कनेक्ट है नमो भारत

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोग अपने नजदीकी मेट्रो स्टेशन से सराय काले खां, आनंद विहार, साहिबाबाद या गाजियाबाद पहुंचकर नमो भारत ट्रेन ले सकेंगे और ऋषिकेश तक की तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा पूरी कर सकेंगे। 

3 घंटे में पूरी होगी दिल्ली-ऋषिकेश की यात्रा

नमो भारत ट्रेन को मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक ले जाने की प्लानिंग है। ऋषिकेश तक पहुंचने के बाद, 82 किमी लंबा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई 150 किमी की बढ़ोतरी के साथ कुल 232 किमी हो जाएगी। नमो भारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। जिससे, दिल्ली से ऋषिकेश तक का 230 किलोमीटर लंबा सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा हो जाएगा। बताते चलें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर को ऋषिकेश तक बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा था।

सराय काले खां नमो भारत स्टेशन को इंटरचेंज हब बनाने की प्लानिंग

NCRTC अपने इस नेटवर्क को गुरुग्राम के साथ-साथ फरीदाबाद और नोएडा से भी जोड़ना चाहता है। दिल्ली के सराय काले खां नमो भारत स्टेशन को, इस हाई स्पीड नेटवर्क का हब बनाने की प्लानिंग चल रही है। लिहाजा, भविष्य में सराय काले खां नमो भारत स्टेशन दिल्ली-गुरुग्राम-नीमराना-अलवर नमो भारत कॉरिडोर का भी प्रमुख इंटरचेंज हब बन जाएगा। ऐसे में, सिर्फ दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा वाले ही नहीं बल्कि नीमराना और अलवर तक के लोग भी नमो भारत ट्रेन की मदद से डायरेक्ट ऋषिकेश पहुंच सकेंगे। दिल्ली-गुरुग्राम-नीमराना-अलवर के साथ ही, दिल्ली-सोनीपत-पानीपत-करनाल कॉरिडोर भी प्रस्तावित है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा नमो भारत नेटवर्क

इतना ही नहीं, सरकार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी नमो भारत नेटवर्क के साथ जोड़ने पर विचार कर रही है। फिलहाल, नमो भारत को गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के रास्ते नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ जोड़ने का प्लान है। भविष्य में इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो हरिद्वार, ऋषिकेश और आसपास के लोग नोएडा से भी फ्लाइट ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का हुआ उद्घाटन- चेक करें टाइमिंग्स और रूट

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments