Sunday, July 12, 2026
HomeBreaking News'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान...

‘इतनी गुलामी मत कीजिए’, ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज


सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईडी, सीबीआई के अधिकारियों पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, “देश के अंदर लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, ये देश को तबाह करके छोड़ेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “किसी ने कभी नहीं देखा कि विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जाए. ईडी, सीबीआई को तोड़ना इतिहास में लिखा जाएगा. इन संस्थानों में जो लोग बैठे हैं, उनका नाम काले अक्षरों में लिखा जाएगा. इतनी गुलामी मत कीजिए.” इस दौरान इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है. 

‘हमें तलाक दे दिया’, अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी

पार्टी तोड़ने को लेकर क्या बोले इमरान मसूद?

पार्टी तोड़ने के आरोपों पर बीजेपी से सबूत मांगे जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “सबूत क्या, सबूत किस चीज का यार? प्रॉक्सी खड़े करके कर रहे हैं.” पीएम की विदेश यात्राओं को लेकर कहा, “क्या लाए विदेश से? देश के लिए कुछ लाए क्या? विदेश नीति बर्बाद कर दी. तीस्ता प्रोजेक्ट में चीन आ गया, चिकन नेक तक चीन पहुंच गया.” उन्होंने आगे कहा, “अब कितनी विफलताएं गिनाऊं? इनके बस का नहीं है, कांग्रेस ही सरकार चला सकती”

इमरान मसूद ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला

सांसद इमरान मसूद ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “केंद्र और बीजेपी सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए शिक्षा को देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया.” उन्होंने बीजेपी पर सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है. 

वहीं मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी का टिकट नहीं मिलने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा कि ‘जैसी करनी, वैसी भरनी.’ उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी विधायक की सदस्यता जबरन रद्द कराई जाती है, तो उसके राजनीतिक परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं.

CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments