Samsung अपनी अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को इसी महीने 22 जुलाई को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस साल Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को भारतीय बाजार में पेश करेगी। इनमें से एक बुक स्टाइल और एक कल्मशेल डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन है। इस साल लॉन्च होने वाला Galaxy Z Flip 8 कंपनी का आखिरी कल्मशेल डिजाइन वाला फोन हो सकता है। एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है।
आखिरी फ्लिप फोन
टिप्स्टर Ice Universe ने दावा किया है कि Galaxy Z Flip 8 कंपनी का आखिरी कल्मशेल डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन होगा। हालांकि, इस रिपोर्ट में ये दावा नहीं किया गया है कि इस साल कंपनी का फैन एडिशन (FE) वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इस साल कंपनी दो बुक स्टाइल वाला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाली है, जिनमें Galaxy Z Fold 8 के अलावा Galaxy Z Fold Ultra शामिल हैं। अल्ट्रा फोल्डेबल फोन में कंपनी चौड़ा डिस्प्ले पैनल दे सकती है।
पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 7 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.90 इंच के मेन इनर डिस्प्ले के साथ आता है। इसके साथ 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन के दोनों डिस्प्ले OLED पैनल से बने हैं और ये 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इस पोन में कंपनी ने Exynos 2400 चिपसेट यूज किया है।
यह फोन 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का कैमरा मिलता है। अपकमिंग Galaxy Z Flip 8 में भी लगभग ऐसे ही फीचर्स मिल सकते हैं।
Galaxy Z Fold 8 में होगा बड़ा बदलाव?
हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 में बड़ा डिजाइन चेंज देखने को मिलेगा। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन का चेसिस पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले चौड़ा होगा। वहीं, कवर डिस्प्ले की साइज भी 5.5 इंच होगी। यह फोन QHD+ डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। फोन में 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा।
Samsung Galaxy Z Fold 8 के कैमरा पैनल में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें कंपनी डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश कर सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 4,800mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 25W का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – HMD ने 5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन किया लॉन्च, मिलेगा AI कैमरा


