Friday, July 10, 2026
HomeखेलBBL 2026 Opening Match Venue; Chennai Chepauk Stadium

BBL 2026 Opening Match Venue; Chennai Chepauk Stadium


मेलबर्न2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और  विक्टोरिया प्रीमियर जैसिंटा एलन के साथ सेल्फी लेते मोदी। - Dainik Bhaskar

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और विक्टोरिया प्रीमियर जैसिंटा एलन के साथ सेल्फी लेते मोदी।

चेन्नई का एम.ए. चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL-16) के ओपनिंग मैच की मेजबानी करेगा। यह पहला मौका है, जब भारत किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच होस्ट करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे दिन यह ऐलान किया है।

PM मोदी शुक्रवार 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ, पूर्व महिला क्रिकेटर लीसा स्टाल्कर भी मौजूद रहे।

मोदी के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 सीजन का शेड्यूल जारी किया। इसके अनुसार BBL-16 का ओपनिंग मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में मेलबर्न रेनेगेड्स और मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा। रेनेगेड्स इस मैच में होस्ट टीम होगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:40 बजे शुरू होगा।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का मुआयना करते भारतीय प्रधानमंत्री मोदी।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का मुआयना करते भारतीय प्रधानमंत्री मोदी।

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लीसा स्टाल्कर को बैट में ऑटोग्राफ देते PM मोदी।

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लीसा स्टाल्कर को बैट में ऑटोग्राफ देते PM मोदी।

MCG में PM मोदी, पूर्व क्रिकेटर लीसा स्टाल्कर और स्टीव वॉ बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते हुए।

MCG में PM मोदी, पूर्व क्रिकेटर लीसा स्टाल्कर और स्टीव वॉ बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते हुए।

भारत पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मैच कराएगा

इसके अलावा, बिग बैश लीग के इतिहास में पहली बार कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने और लीग को वैश्विक पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

ऑस्ट्रेलिया में इसका सीधा प्रसारण चैनल सेवन, 7प्लस, कायो स्पोर्ट्स और फॉक्स क्रिकेट पर होगा, जबकि भारत में जियोस्टार इसका प्रसारण करेगा।

5 अधिकारियों ने चेपॉक का दौरा किया था

BBL के भारत में आयोजन की तैयारी कई महीने पहले ही शुरू हो गई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने IPL 2026 के दौरान चेपॉक स्टेडियम का दौरा किया था। टीम ने स्टेडियम की सुविधाओं, पिच, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन पर चर्चा की गई। इसी दौरे के बाद दिसंबर में BBL का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई में कराने की योजना को अंतिम रूप दिया गया।

एम.ए. चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम की क्षमता करीब 38 हजार दर्शकों की है। 1916 में स्थापित यह भारत के सबसे पुराने क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है।

एम.ए. चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम की क्षमता करीब 38 हजार दर्शकों की है। 1916 में स्थापित यह भारत के सबसे पुराने क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है।

भारत में पहले भी हो चुके हैं विदेशी स्पोर्ट्स लीग के प्रमोशनल मैच

यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी स्पोर्ट्स लीग के मैच भारत में हो रहे हैं। भारतीय मैदान NBA, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैच होस्ट कर चुके हैं।

  • 2019 में अमेरिका की मशहूर बास्केटबॉल लीग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) ने पहली बार भारत में अपने ऑफिशियल प्री-सीजन मैच आयोजित किए थे। तब मुंबई में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच 2 मैच खेले गए थे।NBA इंडिया गेम्स का मुकाबला 2019 में मुंबई के NSCI डोम में खेला गया था।
  • 2018 में कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्पेनिश लीग ला-लीगा के जिरोना एफसी (Girona FC) और ऑस्ट्रेलियाई ए-लीग के मेलबर्न सिटी एफसी ने भारतीय क्लब केरला ब्लास्टर्स के साथ प्री-सीजन टूर्नामेंट खेला था।

——————————————–

लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

मेजर लीग बेसबॉल ने सूर्यकुमार को एंबेसडर बनाया

मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को अपना एंबेसडर नियुक्त किया है। टी-20 वर्ल्ड 2026 के विश्व विजेता कप्तान सूर्या भारतीय फैंस को बेसबॉल से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम और कंटेंट्स का हिस्सा बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments