Tuesday, July 7, 2026
Homeव्यापारBank Holiday: गुरुवार, 9 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है...

Bank Holiday: गुरुवार, 9 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है छुट्टी का कारण? घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट


Bank Holiday: अगर आपको परसों यानी 9 जुलाई, दिन गुरुवार को बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करना है तो ये खबर आपके लिए ही है. इस दिन देशभर के सभी बैंक बंद नहीं रहेंगे, लेकिन एक ऐसा राज्य है जहां बैंक की छुट्टी रहने वाली है. ऐसे में अगर आप उसी राज्य में रहते हैं तो बैंक जाने से पहले छुट्टी की जानकारी आपको होनी ही चाहिए. 

क्यों बंद होगा बैंक?
9 जुलाई को मेघालय में बेह डेंखलाम पर्व है. इस अवसर पर हर साल ही बैंक बंद होता है. ये जैंतिया समुदाय का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है, जिसे हर साल बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इसी वजह से उस दिन राज्य में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.

कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?

क्या पूरे देश में बैंक बंद होंगे?
नहीं, ऐसा नहीं है. 9 जुलाई को बैंक की छुट्टी सिर्फ मेघालय में है. देश के बाकी राज्यों में बैंक हर दिन जैसे ही अपने समय पर खुलेंगे और रोज की तरह कामकाज होगा. इसलिए अगर आप मेघालय के बाहर रहते हैं, तो आपको बैंकिंग सेवाओं को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. 

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
भले ही किसी राज्य में बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगी. आप UPI, नेट बैंकिंग, एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.

भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय

क्यों जरूरी है बैंक हॉलिडे देखना?

अगर आप बिना जानकारी के बैंक पहुंच जाते हैं और उस दिन स्थानीय छुट्टी होती है तो आपका जरूरी काम अटक सकता है. इसलिए चेक जमा करने, KYC अपडेट, लॉकर विजिट या दूसरे ब्रांच से जुड़े काम करने से पहले बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लेना चाहिए. 

10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments