Sunday, July 5, 2026
Homeव्यापारTomato Price: मानसून गर्मी से राहत देगा, महंगाई से नहीं! बचाकर चलो...

Tomato Price: मानसून गर्मी से राहत देगा, महंगाई से नहीं! बचाकर चलो टमाटर, फिर बढ़ गए रेट


Tomato Price Hike: रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाला टमाटर एक बार फिर लोगों के बजट पर असर डालने लगा है. देश के कई राज्य में इसकी कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. मौसम की मार, तेज गर्मी और मानसून की धीमी शुरुआत की वजह से टमाटर की फसलें काफी प्रभावित हुई है. यही वजह है कि इसका असर अब बाजार में भी दिखाई देने लगा है, जहां टमाटर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 

टमाटर की कीमत ने बधाई रसोई की चिंता 

देश के बड़े उत्पादक राज्यों से टमाटरों की सप्लाई कम होने के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, बाजारों में टमाटर की खुदरा कीमतें पिछले महीने के मुकाबले 16% और पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले में 23% तक बढ़ चुकी हैं. ऐसे में अगर आप भी रोजाना सब्जी में टमाटर का इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले दिनों में आपकी रसोई के बजट पर पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. 

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं टमाटर के दाम?

टमाटर की बढ़ती कीमतों की सबसे बड़ी वजह मौसाम की खराबी को माना जा रहा है. खासकर गर्मी के मौसम में कम खेती और कई प्रमुख उत्पादक राज्यों में खराब मौसम के कारण आने वाले महीनों में टमाटर महंगा होने की संभावना है. वहीं, टमाटर का कुल उत्पाद पिछले साल के मुकाबले में बढ़ेगा. ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब टमाटर की कीमत 100 के पार जाएगी. 

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे

इसके अलावा टमाटर की फसल मौसम पर काफी निर्भर होती है. अक्सर देखा जाता है कि अगर किसी बड़े उत्पादक राज्य में बारिश, गर्मी या किसी अन्य वजह से फसल प्रभावित होती है, तो बाजार में सप्लाई घाट जाता है. यही वजह है कि जून से अगस्त और अक्टूबर से नवंबर के दौरान टमाटर की कीमतों में अक्सर तेज उछाल देखने को मिलता है. 

कहां पड़ रहा है इसका असर 

महंगे टमाटर की असर अब सिर्फ रसोई पर ही नहीं, बल्कि कारोबारी पर भी दिखाई दे रहा है. खासकर होटल और रेस्तरां कारोबार ने टमाटर का इस्तेमाल करना अब कम कर दिया है, ताकि उनकी जेबों पर ज्यादा गहरा असर न पड़ें. 

ज्यादा ब्याज दर, KYC के भी तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया 63 लाख का जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments