Friday, July 3, 2026
HomeBreaking Newsसोनम रघुवंशी को मिली राहत तो छलक आया राजा की मां का...

सोनम रघुवंशी को मिली राहत तो छलक आया राजा की मां का दर्द, पूछा- कब मिलेगा न्याय? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप


राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी. उधर, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर राजा रघुवंशी के परिवार की प्रतिक्रिया आई है.

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा, मैं सुप्रीम कोर्ट से निवेदन करना चाहती हूं कि इस मामले में जल्द फैसला सुनाकर सोनम को सलाखों के पीछे भेजा जाए. राजा को न्याय मिल सके. मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्र की मोदी सरकार से सीबीआई जांच और मामले में शीघ्र निर्णय हो. अगर मेरे बेटे को न्याय नहीं मिला, तो सोनम जैसी महिलाएं ऐसे अपराध करती रहेंगी.

उमा ने कहा कि आखिर ये मामला इतना धीरे क्यों चल रहा है? मेरा निवेदन है कि सरकारें हमारी पुकार सुनें. अब तक हमको न्याय नहीं मिला. हमारी सीबीआई जांच की मांग पूरी की जाए. इतने गवाह थे, कागज थे तो आखिर जमानत कैसे मिली? अगर न्याय नहीं मिलेगा तो सोनम जैसी लड़कियों का हौसला बढ़ेगा.

अनंत अंबानी पहुंचे बागेश्वर धाम, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराया यज्ञ-हवन, देखें तस्वीरें

क्या बोले राजा के भाई सचिन?

सुप्रीम कोर्ट के इनकार पर राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने कहा,  सुप्रीम कोर्ट से हमें उम्मीद है कि राहत मिलेगी.  हम शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. पुलिस की टाइपिंग संबंधी गलतियों और जांच में कमियों की वजह से केस इतना उलझ गया है. हमें अब तक न्याय नहीं मिल पाया है. पुलिस यह देखे कि किसकी गलती थी…एक गलती की वजह से नई नई सोनम पैदा होते जा रहीं हैं. 

क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब

एक अन्य बयान में सचिन रघुवंशी ने कहा, हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि सोनम रघुवंशी लंबे समय तक जमानत पर बाहर न रहे. हम सरकार से अपील करते हैं कि मेरे भाई राजा को न्याय दिलाया जाए.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments