Monday, June 29, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी9999 रुपये में देसी कंपनी Lava ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला...

9999 रुपये में देसी कंपनी Lava ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला फोन


देसी ब्रांड Lava ने एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। लावा का यह फोन Smart सीरीज में पेश किया गया है। यह Lava Smart 4 Plus के नाम से आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही, यह वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया है। इसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम रखी गई है।

कितनी है कीमत?

Lava Smart 4 Plus को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में आता है। इस फोन की रैम को 4GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। इस तरह से फोन में कुल 8GB रैम मिल सकता है। वहीं, फोन की इंटरनल स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। देसी ब्रांड का यह सस्ता फोन 9,999 रुपये में आता है। इस स्मार्टफोन को देश के सभी ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स का भी लाभ मिल सकता है।

Lava Smart 4 Plus के फीचर्स

लावा का यह फोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेसंर का लाभ मिल सकेगा। इस फोन में IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 2 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।

Lava Smart 4 Plus फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच HD+
प्रोसेसर Unisoc 9863A
स्टोरेज 4GB, 64GB
कैमरा 13MP AI, 5MP
बैटरी 5000mAh, 10W
OS Android 15 Go

Lava Smart 4 Plus में Unisoc 9863A ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने 4GB रैम और 64GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 10W की USB Type C चार्जिंग मिलती है। लावा के इस बजट फोन में 13MP का AI डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में डुअल 4G सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें – Nothing Phone (4b) का डिजाइन कंपनी ने किया कंफर्म, 7 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments