Monday, June 29, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीBSNL का सस्ता प्लान, पूरे महीने मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का...

BSNL का सस्ता प्लान, पूरे महीने मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ


BSNL ने सस्ते मोबाइल रिचार्ज प्लान के बाद अब सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा का भी लाभ मिलता है। इस ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 259 रुपये है। भारत संचार निगम लिमिटेड लोगों को सस्ते में इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के लिए इस प्लान को उतारा है। यह प्लान खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने के लिए पेश किया गया है।

नया ब्रॉडबैंड प्लान

BSNL का यह प्लान भारतनेट प्रोजेक्ट के तरह पेश किया गया है। इसमें गावों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने 259 रुपये में नया ब्रॉडबैंड प्लान उतारा है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, 25Mbps की स्पीड से इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा।

कंपनी अपने इस प्लान के साथ यूजर्स को Waves OTT का भी सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। इसमें यूजर्स अपने पसंदीदा वेबसीरीज और शोज देख सकेंगे। यही नहीं, ब्रॉडबैंड प्लान लेने वाले यूजर्स को कंपनी की तरफ से फ्री में इंस्टॉलेशन भी ऑफर किया जा रहा है यानी यूजर्स को इंस्टॉलेशन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।

BSNL का 51 रुपये वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड ने नए यूजर्स के लिए उतारा है। इस ऑफर में यूजर्स को महज 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। वहीं, फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का भी लाभ मिल रहा है। यही नहीं, BSNL अपने इस सस्ते प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर कर रहा है। यूजर्स को साथ ही, डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।

BSNL का यह प्लान कंपनी का नया सिम खरीदने वाले यूजर्स के लिए है। इस प्लान का लाभ यूजर्स 30 जून तक ही ले सकते हैं। कंपनी पहले भी नए यूजर्स के लिए ऐसा ही 1 रुपये वाला प्लान उतारा था, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही थी। यही नहीं, यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा का भी लाभ दिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें – BSNL के दो सस्ते प्लान में मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा, कंपनी का खास ऑफर





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments