Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलSports update Dainik bhaskar football cricket athletics tennis badmintion Nitish reddy out...

Sports update Dainik bhaskar football cricket athletics tennis badmintion Nitish reddy out ireland t20 injury


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Sports Update Dainik Bhaskar Football Cricket Athletics Tennis Badmintion Nitish Reddy Out Ireland T20 Injury

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। पीटीआई के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं जांघ की मांसपेशी में चोट लगी थी। इसके चलते वह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे, जबकि इंग्लैंड दौरे से भी उनके बाहर रहने की आशंका है।

नीतीश को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बैकअप के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि हार्दिक भी जांघ की मांसपेशी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में नीतीश का बाहर होना टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है।

BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हुई एमआरआई जांच में नीतीश के बाएं जांघ की मांसपेशी में सूजन की पुष्टि हुई है। उन्हें आगे की जांच और रिहैब के लिए बेंगलुरु बुलाया गया है। उनकी रिकवरी में कम से कम चार सप्ताह लग सकते हैं। इसी वजह से आयरलैंड सीरीज के बाद होने वाले इंग्लैंड दौरे पर उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

23 साल के नीतीश भारत के लिए 10 टेस्ट, 6 वनडे और 4 टी-20 मैच खेल चुके हैं। माना जा रहा है कि हाल में गेंदबाजी की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास के दौरान उनके शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिससे यह चोट गंभीर हो गई।

स्पोर्ट्स अन्य खबरें

फीफा वर्ल्ड कप में मिस्र की टीम को सिएटल में रुकने की अनुमति नहीं मिली

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले मिस्र की फुटबॉल टीम को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा अधिकारियों ने टीम को वैंकूवर से सीधे सिएटल जाकर वहीं रुकने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब मिस्र की टीम को अपने ट्रेनिंग बेस स्पोकेन लौटकर तैयारी करनी होगी।

मिस्र ने रविवार को वैंकूवर में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की थकान कम करने और बेहतर तैयारी के लिए सीधे सिएटल में रुकना चाहता था, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह अनुरोध मंजूर नहीं किया गया।

इजिप्टियन फुटबॉल एसोसिएशन (EFA) के अनुसार, टीम का डेलिगेशन अब सिएटल से करीब 280 मील (450 किमी) दूर स्थित स्पोकेन लौटेगा और वहीं से ईरान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी करेगा।

मैदान पर मिस्र का प्रदर्शन शानदार रहा। ग्रुप G के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने फिन सुरमन के गोल से शुरुआती बढ़त बनाई थी और हाफ टाइम तक 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में मिस्र ने जोरदार वापसी की। 60वें मिनट में मुस्तफा जिको ने बराबरी दिलाई, फिर 70वें मिनट में कप्तान मोहम्मद सलाह ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 82वें मिनट में ट्रेजेगुए ने तीसरा गोल दागकर मिस्र की 3-1 से जीत पक्की कर दी।

इस जीत के साथ मिस्र नॉकआउट में पहुंचने के बेहद करीब है। टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को ईरान से होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments