Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलMost FIFA World Cup Goals

Most FIFA World Cup Goals


स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया।

मेसी ने डलास स्टेडियम में 39वें मिनट में फील्ड गोल लगाकर इतिहास रचा। इसके बाद इंजरी टाइम (95वें मिनट) में उन्होंने दूसरा गोल दागकर अर्जेंटीना की 2-0 की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ-32 में भी जगह बना ली।

38 साल के मेसी ने पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। मौजूदा टूर्नामेंट में उनके सबसे ज्यादा 5 गोल हो गए हैं। मेसी के बाद 3 गोल के साथ जर्मनी के डेनिज उंडाव हैं।

मेसी की 5 फोटो…

गोल करने के बाद मेसी का सेलिब्रेशन।

गोल करने के बाद मेसी का सेलिब्रेशन।

मेसी साथी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाते हुए।

मेसी साथी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाते हुए।

मेसी ने फैंस की तरफ कुछ इस तरह से इशारा करके सेलिब्रेट किया।

मेसी ने फैंस की तरफ कुछ इस तरह से इशारा करके सेलिब्रेट किया।

मेसी ने इसी शॉट से गोल दागा।

मेसी ने इसी शॉट से गोल दागा।

मेसी अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल के साथ।

मेसी अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल के साथ।

9वें मिनट में पेनल्टी चूके

मेसी के पास नौवें मिनट में ही रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लॉटारो मार्टिनेज पर ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों के फाउल के बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, लेकिन मेसी शॉट को पोस्ट के बाहर मार बैठे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा तीन पेनल्टी मिस करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले घाना के असामोआ ग्यान ने दो पेनल्टी मिस की थीं।

पेनल्टी चूकने के बाद 18वें मिनट में मेसी को एक और मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों ने शॉट ब्लॉक कर दिया। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर डेविड अलाबा ने भी एक मौके पर गोललाइन के पास शानदार बचाव किया।

पेनल्टी गंवाने के बाद मेसी।

पेनल्टी गंवाने के बाद मेसी।

39वें मिनट में तोड़ा क्लोजे का रिकॉर्ड

39वें मिनट में अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा ने बाईं ओर फाकुंडो मेडिना को पास दिया। मेडिना ने गेंद बॉक्स के किनारे खड़े मेसी तक पहुंचाई और कप्तान ने शानदार लेफ्ट फुटेड शॉट लगाकर गेंद को निचले कोने में पहुंचा दिया।

यह मेसी का वर्ल्ड कप में 17वां गोल था, जिसके साथ उन्होंने मिरोस्लाव क्लोजे को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इंजरी टाइम में दूसरा गोल

मैच के 95वें मिनट में अर्जेंटीना ने काउंटर अटैक किया। स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज का शॉट बच गया, लेकिन रिबाउंड पर मेसी ने दो डिफेंडरों के बीच से गेंद गोल में पहुंचा दी। 90+5वें मिनट में आया यह गोल उनका मैच का दूसरा और टूर्नामेंट का पांचवां गोल था।

दूसरा गोल दागने के बाद मेसी।

दूसरा गोल दागने के बाद मेसी।

लगातार 6 वर्ल्डकप मैचों में गोल

मेसी अब लगातार 6 वर्ल्डकप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो के रिकॉर्ड की बराबरी की।

अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी

मेसी ने पांच दिन पहले अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की जीत में हैट्रिक लगाई थी। उन्होंने 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल दागे थे। यह वर्ल्डकप में उनके करियर की पहली हैट्रिक थी।

इसी के साथ वह वर्ल्डकप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 2018 वर्ल्ड कप में 33 साल की उम्र में हैट्रिक लगाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा था। मेसी के नाम अब 11 इंटरनेशनल हैट्रिक हैं।

20 साल पहले किया था वर्ल्डकप डेब्यू

मेसी ने 18 साल की उम्र में 16 जून 2006 को सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ अपना पहला वर्ल्डकप मैच खेला था और उसी मुकाबले में पहला वर्ल्डकप गोल भी किया था। 20 साल बाद वह वर्ल्डकप इतिहास के सबसे सफल गोलस्कोरर बन चुके हैं।

मेसी अपने करियर का रिकॉर्ड छठा वर्ल्डकप खेल रहे हैं। वह फुटबॉल इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने 6 वर्ल्ड कप खेले हैं। उनके नाम वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 28 मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है।

पिता की बीमारी के बीच खेल रहे

अल्जीरिया के खिलाफ पहला गोल करने के बाद मेसी भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। बाद में परिवार ने बताया कि उनके पिता जॉर्ज मेसी एक अज्ञात बीमारी का इलाज करा रहे हैं। मैच के बाद मेसी ने कहा था कि वह मैदान के बाहर कुछ मुश्किल दिनों से गुजर रहे थे।

मेसी अपने पिता जॉर्ज मेसी के साथ।

मेसी अपने पिता जॉर्ज मेसी के साथ।

——————————— वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और ग्रुप H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मिस्र अपना पहला वर्ल्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी रहा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments