Monday, June 22, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOnePlus 13 की कीमत धड़ाम, कम दाम में मिल रहा वनप्लस का...

OnePlus 13 की कीमत धड़ाम, कम दाम में मिल रहा वनप्लस का तगड़ा फोन


OnePlus के पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर फोन की कीमत काफी कम हो गई है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है। इस तरह से फोन को लगभग आधी कीमत में घर ला सकते हैं। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 16GB रैम जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

OnePlus 13 पर ऑफर

वनप्लस का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसका 12GB रैम वाला वेरिएंट 72,999 रुपये में पेश हुआ था। अमेजन पर यह फोन 57,999 रुपये की प्राइस में लिस्ट किया गया है।

इस तरह फोन की कीमत में 15,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में फोन को 54,999 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। वहीं, इस फोन की खरीद पर 36,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

OnePlus 13 के फीचर्स

वनप्लस का यह स्मार्टफोन 6.82 इंच के QHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। चीनी ब्रांड ने अपने इस फोन में LTPO AMOLED डिस्प्ले यूज किया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में सिरैमिक गार्ड दिया गया है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

OnePlus 13 फीचर्स
डिस्प्ले 6.82 इंच, QHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 16GB, 512GB
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 32MP
बैटरी 6000mAh, 100W, 50W
OS Android 15, OxygenOS 15

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। फोन में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इसके बैक में 50MP का मेन, 50MP का पेनोरमिक और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Oppo Reno 16 भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, मिलेंगे यूनीक फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments