Ivana knoll, FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लोगों की निहागें फैंस पर भी टिक रही हैं. गुरुवार (18 जून) को इंग्लैंड और क्रोशिया के बीच खेले गए मैच में एक फैन ने सभी का ध्यान खींचा. क्रोशिया की इस फैन को फीफा विश्व कप की सबसे हॉट फैन कहा जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि यह फैन कौन है.
इस हॉट फैन का नाम इवाना नॉल है, जो क्रोशिया की समर्थक हैं. उन्हें क्रोशिया के मुकाबलों के दौरान देखा जाता है. इवाना की उम्र 33 साल है. वह स्टेडियम में क्रोशिया की पारंपरिक लाल-सफेद चेकर्ड थीम वाला डीप नेक टॉप पहनकर नजर आईं. इवाना ने तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए शेयर कीं.
बताते चलें कि इवाना ने कतर में हुए 2022 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान सुर्खियां बटोरी थीं. टूर्नामेंट में उन्होंने अपने स्टाइल से सबको आकर्षित किया था. अब वह एक सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं. इवाना डीजे के तौर पर भी काम करती हैं. इसके अलावा वह मॉडल के रूप में भी काम कर रहीं हैं. अब फीफा की चर्चित फैंस में एक बन चुकी हैं.
सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर इवाना की तगड़ी फैन फॉलोइंग बन चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 29 लाख लोग फॉलो करते हैं. इवाना भी अपने चाहने वालों के लिए वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. खूबसूरती के मामले में वह कई एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ देती हैं.
क्रोशिया ने गंवाया मैच
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में क्रोशिया को हार का सामना करना पड़ा. यह टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों का पहला मैच था. इंग्लैंड ने क्रोशिया के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की. इंग्लैंड के लिए कप्तान हेरी केन ने 2 गोल किए. इसके अलावा जूड बेलिंगहग और मार्कस रैशफोर्ड ने 1-1 गोल किया. वहीं क्रोशिया की तरफ से मार्टिन बाटुरिना और पेटार मूसा ने 1-1 गोल किया. इस तरह क्रोशिया टीम सिर्फ 2 गोल तक ही पहुंच सकी. अब क्रोशिया को अगला मैच पनामा के खिलाफ 24 जून को खेलना है. वहीं इंग्लैंड की अगली भिड़ंत घाना से होगी.
यह भी पढ़ें: एक टेस्ट के लिए डबल सैलरी, ICC ट्रॉफी जीतने पर 500% का इजाफा; PAK क्रिकेटरों के लिए PCB ने खेली तिजोरी


