Friday, June 19, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी6,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन, जानें कीमत...

6,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स


Vivo ने एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 6,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। वीवो का यह सस्ता फोन महज 8.39mm मोटा है। Vivo Y सीरीज को खास तौर पर युवाओं और बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाता है। यह फोन भी युवाओ को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। फोन के कैमरे से लेकर बैटरी और अन्य फीचर्स भी बजट फ्रेंडली रखे गए हैं।

Vivo Y6e 5G की कीमत

वीवो का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। चीन में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत CNY 1599 यानी लगभग 22,000 रुपये है। इस फोन को कंपनी अपने आधिकारिक ई-स्टोर और रिटेल स्टोर के जरिए सेल करेगी। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Flowing Clouds White, Sunset Blue और Twilight Black में आता है।

Vivo Y6e 5G के फीचर्स

वीवो का यह बजट स्मार्टफोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 720 x 1600 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन में LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। वीवो के इस स्मार्टफोन में IP65 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होगा।

Vivo Y6e 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.74 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
स्टोरेज 6GB, 256GB
बैटरी 6500mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16

Vivo Y सीरीज का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। इस सस्ते स्मार्टफोन के बैक में 13MP का सिंगल कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन 6,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 15W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में 5G, 4G, LTE, WiFi, Bluetooh 5.1 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में IR Blaster भी दिया गया है। फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – iPhone Air 2 अगले साल होगा लॉन्च! कैमरा से लेकर बैटरी में बड़ा अपग्रेड





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments