Sunday, June 14, 2026
Homeखेलस्पोर्ट्स अपडेट:नीरज चोपड़ा ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम में शामिल, क्वालिफाइंग मार्क...

स्पोर्ट्स अपडेट:नीरज चोपड़ा ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम में शामिल, क्वालिफाइंग मार्क हासिल करने पर ही खेल पाएंगे




ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम का ऐलान हो गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने 32 सदस्यीय टीम में स्टार थ्रोअर नीरज चोपड़ा को भी शामिल किया है। हालांकि इसके लिए उन्हें आने वाले मैचों में AFI के 82.61 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को हासिल करना होगा। नीरज कमर में चोट के बाद अब वापसी कर रहे हैं। नीरज के अलावा रोहित यादव और यशवीर सिंह भी जेवलिन टीम में शामिल हैं। वहीं गुरिंदरवीर सिंह, तेजस्विन शंकर, पारुल चौधरी और गुलवीर सिंह को भी जगह मिली है। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त तक खेला जाएगा। धीरज-कुमकुम ने जीता रिकर्व मिक्स्ड टीम गोल्ड भारत के धीरज बोम्मादेवरा और 17 वर्षीय युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने अंताल्या में चल रहे आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 में रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में ओलिंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया की स्टार जोड़ी ओह ये-जिन और किम जे-देओक को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मिक्स्ड टीम इवेंट में धीरज और कुमकुम, दोनों के करियर का यह पहला वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल है। आर्चरी वर्ल्ड कप में रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत को पिछला गोल्ड मेडल 2022 में मिला था। संयोग से वह स्वर्ण पदक भी तुर्किये के अंताल्या में ही आया था। तब भारतीय जोड़ी रिद्धि फोर और तरुणदीप राय ने ग्रेट ब्रिटेन की ब्रायोनी पिटमैन और एलेक्स वाइज की जोड़ी को रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीता था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments