Sunday, June 14, 2026
Homeव्यापारSpaceX IPO Listing: स्पेसएक्स की बंपर लिस्टिंग से मस्क ने रचा इतिहास, बन...

SpaceX IPO Listing: स्पेसएक्स की बंपर लिस्टिंग से मस्क ने रचा इतिहास, बन गए दुनिया के पहले खरबपति


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मस्क की संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर, SpaceX सबसे महंगी बनी.

SpaceX IPO Listing:  एलन मस्क की रॉकेट, सैटेलाइट और एआई (Artificial Company) SpaceX के आईपीओ की अमेरिकी शेयर बाजार में टेक शेयरों के इंडेक्स Nasdaq पर बंपर लिस्टिंग हो चुकी है. इसके बाद मस्क अब आधिकारिक तौर पर इतिहास के पहले खरबपति (First Trillionaire) बन चुके हैं.

स्पेसएक्स ने इस आईपीओ के जरिए बाजार से रिकॉर्ड 75 अरब डॉलर (लगभग 6.4 लाख करोड़) रुपये जुटाए. इसी के साथ इसने साल 2019 में सऊदी अरामको के बनाए गए 29.4 अरब डॉलर के पिछले ग्लोबल रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. 

कितने में हुई शेयरों की लिस्टिंग?

स्पेसएक्स के शेयर 135 डॉलर के इश्यू प्राइस के मुकाबले 150 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए. यानी कि करीब 11% के बंपर प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग हुई. साथ ही पहले ही दिन यह 176 डॉलर के हाई लेवल पर भी पहुंच गया. इस बंपर शुरुआत के साथ ही कंपनी का कुल मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 170 लाख करोड़) के पार पहुंच गया.

मस्क दुनिया में सबसे अमीर

इस धमाकेदार लिस्टिंग की वजह से महज एक ही दिन में मस्क की संपत्ति में 188 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ाेतरी दर्ज की गई. फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग की लिस्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स के शेयरों में आए इस भारी उछाल के बाद एलन मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (यानी करीब 94.6 लाख करोड़) को पार कर गई. 

मस्क के पास इस कंपनी की लगभग 38%-42% तक की हिस्सेदारी और मेजोरिटी स्टेक है. अब टेस्ला के मुकाबले स्पेसएक्स मस्क की सबसे महंगी कंपनी बन चुकी है. अकेले स्पेसएक्स की कुल मार्केट वैल्यू अब पाकिस्तान जैसी दुनिया के 175 से अधिक छोटे-बड़े देशों की जीडीपी से भी कई गुना ज्यादा है. 

स्पेसएक्स के शेयरों में उछाल

स्पेसएक्स के शेयरों की लिस्टिंग के बाद इसके शेयरों में 19% का उछाल दर्ज किया गया है. कंपनी की इस ऐतिहासिक लिस्टिंग ने इसे वॉल स्ट्रीट के अब तक के इतिहास का सबसे सफल आईपीओ बना दिया है. स्टॉक में आए इस 19% की तेजी ने एलन मस्क की कुल संपत्ति को 1.1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा दिया है. अब स्पेसएक्स 2 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ Microsoft और Apple जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के क्लब में शामिल हो गई है. 

ये भी पढ़ें:

Explained: मस्क के एक ट्रिलियन डॉलर, गिनेंगे तो लगेंगे 31,700 साल, 60 साल तक दुनिया खाएगी भरपेट खाना, भारतीयों को मिलेंगे 60000 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments