Thursday, June 11, 2026
HomeBreaking NewsDivya Dakshin Yatra: सिर्फ 15K में पूरा साउथ इंडिया घुमा रहा IRCTC,...

Divya Dakshin Yatra: सिर्फ 15K में पूरा साउथ इंडिया घुमा रहा IRCTC, खाने-पीने और रहने के साथ 8 रात का रहेगा ट्रिप


IRCTC Divya Dakshin Yatra With Arunachalam Package: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन एक विशेष धार्मिक यात्रा पैकेज लेकर आया है, जिसके तहत यात्री एक ही सफर में दक्षिण भारत के कई प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे. यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए आयोजित की जाएगी और इसमें यात्रा, भोजन, ठहरने तथा अन्य सुविधाओं की व्यवस्था पहले से शामिल होगी. 

कितने दिनों की होगी यह यात्रा?

आईआरसीटीसी ने इस विशेष टूर पैकेज को ‘दिव्य दक्षिण यात्रा विद अरुणाचलम’ नाम दिया है. यह यात्रा 20 जुलाई से शुरू होगी और कुल 8 रात व 9 दिनों तक चलेगी. इस टूर का पैकेज कोड SCZBG-63 है. ट्रेन में कुल 702 यात्रियों के लिए सीटों की व्यवस्था की गई है, जिसमें स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणियां शामिल हैं. यात्रा की शुरुआत सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से होगी. हालांकि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अन्य स्टेशनों पर भी बोर्डिंग और डिबोर्डिंग की सुविधा दी गई है. यात्री चारलापल्ली, जंगांव, काजीपेट, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, माधिरा, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और रेणिगुंटा स्टेशनों से भी इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे.

किन जगहों के कर सकते हैं दर्शन?

इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के सात प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. इनमें तिरुवन्नामलाई का प्रसिद्ध अरुणाचलेश्वर मंदिर, चिदंबरम का नटराज मंदिर, त्रिची का श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर, रामेश्वरम का श्री रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी अम्मन मंदिर और कन्याकुमारी का कुमारी अम्मन मंदिर शामिल हैं. कन्याकुमारी में यात्री विवेकानंद रॉक मेमोरियल भी देख सकेंगे. 

 

इसे भी पढ़ें-Budget International Trip: सिर्फ 50 हजार में होगी ऊंची-ऊंची इमारतों से लेकर डिज्नीलैंड तक की सैर, iPhone भी मिलता है सस्ता

कितना होगा खर्च?

पैकेज की कीमत यात्रा श्रेणी के अनुसार तय की गई है. एडल्ट यात्रियों के लिए स्लीपर क्लास का किराया 15,600 रुपये, 3AC का 23,100 रुपये और 2AC का 29,500 रुपये रखा गया है. वहीं 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्लीपर का किराया 14,600 रुपये, 3AC का 21,900 रुपये और 2AC का 28,100 रुपये निर्धारित किया गया है.

क्या-क्या सुविधाएं हैं शामिल?

इस टूर पैकेज की खास बात यह है कि टिकट की कीमत में कई सुविधाएं शामिल हैं. यात्रियों को यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा सभी यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ भी मिलेगा. पूरी यात्रा के दौरान प्रशिक्षित टूर एस्कॉर्ट यात्रियों की सहायता के लिए मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें-World Famous Rivers: जिंदगी क्या है एक सफर… इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments