Saturday, June 6, 2026
HomeराजनीतिBJP Rajya Sabha Candidates List: राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों...

BJP Rajya Sabha Candidates List: राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भाजपा ने राज्यसभा 2026 चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित।
  • वर्तमान केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा का टिकट नहीं मिला।
  • गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल से नए उम्मीदवार।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट गुरुवार (4 जून, 2026) की शाम जारी कर दी है. इस पहली लिस्ट में भाजपा ने कुल 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिसमें गुजरात से चार, अरुणाचल प्रदेश से एक, मध्य प्रदेश से दो, मणिपुर से एक और राजस्थान से दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. जबकि राज्यसभा के उपचुनाव 2026 के लिए ओडिशा से एक उम्मीदवार का नाम का ऐलान किया गया है. हालांकि, इस लिस्ट में भाजपा ने वर्तमान में अपने दो केंद्रीय मंत्रियों रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन का नाम शामिल नहीं किया है.

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नहीं रहेंगे दोनों नेता

भारत सरकार में रेल राज्य मंत्री पद पर आसीन रवनीत सिंह बिट्टू और मत्स्य पालन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल इसी महीने 21 जून, 2026 को समाप्त हो रहा है. इसका मतलब यह है कि दोनों नेता अब केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नहीं रहेंगे. केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव की आशंका के बीच केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल ही में कहा था कि वे अपना बोरिया विस्तर समेट कर पंजाब जा रहे हैं और अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे. 

वहीं, मत्स्य पालन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन मुख्य रूप से केरल भाजपा के एक प्रमुख नेता हैं, जिन्हें राज्य चुनावों के मुद्देनजर राज्यसभा का टिकट देकर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था. अब उनकी जगह मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिव तरुण चुग को राज्यसभा का टिकट दिया गया है.

किन-किन नेताओं को भाजपा ने राज्यसभा के लिए दिया मौका? 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, गुजरात से राजू भाई शुक्ला, मुकेश भाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है. जबकि मध्य प्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल, मणिपुर से ए. शारदा देवी और राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर के साथ डॉ. सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही, ओडिशा की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने देबाशीष सामंतराय के नाम की घोषणा की है.

यह भी पढ़ेंः BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments