Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking Newsगाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50...

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम


उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में करंडा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश कमलेश बिंद मारा गया है. कमलेश कुख्यात ‘कटरा गैंग’ का सक्रिय सदस्य था और 30 मई को हुए चर्चित बिंदु होटल के मालिक विनीत राय की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था. इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है.

क्रॉस फायरिंग में लगी गोली, अस्पताल में मौत

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर पुलिस को करंडा थाना क्षेत्र में इनामी बदमाश कमलेश बिंद के मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा, तो खुद को घिरता देख कमलेश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग (क्रॉस फायरिंग) की, जिसमें कमलेश बिंद को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस उसे आनन-फानन में गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Hapur News: उद्योगपति के घर बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर ज्वेलरी और कैश की लूट

30 मई को हुई थी विनीत राय की निर्मम हत्या

मारा गया बदमाश कमलेश बिंद जरायम की दुनिया का एक खतरनाक अपराधी था और कुख्यात ‘कटरा गैंग’ से जुड़ा हुआ था. बता दें कि बीते 30 मई को गाजीपुर के चर्चित ‘बिंदु होटल’ के मालिक विनीत राय की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज हत्याकांड में कमलेश बिंद मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

संगीन धाराओं में दर्ज थे कई मुकदमे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमलेश बिंद एक शातिर किस्म का अपराधी था. उस पर हत्या, लूट, और रंगदारी सहित कई संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे. गाजीपुर पुलिस काफी समय से उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी. विनीत राय के हत्यारे का एनकाउंटर पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

यूपी में इस मुद्दे पर साथ आए मायावती-अखिलेश, सरकार को घेरा, सीएम योगी से भी पूछे सवाल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments