Monday, June 1, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाUpcoming IPOs: इस हफ्ते बाजार में आएंगे 770 करोड़ रुपये के दो...

Upcoming IPOs: इस हफ्ते बाजार में आएंगे 770 करोड़ रुपये के दो आईपीओ, चेक करें डिटेल्स


शेयर बाजार में अगले सप्ताह दो कंपनियों- सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज और हेक्सागन न्यूट्रिशन के लगभग 770 करोड़ रुपये के आईपीओ आ रहे हैं। दोनों ही कंपनियों के आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) है, इसलिए कंपनियों को इस आईपीओ से कोई राशि प्राप्त नहीं होगी। आईपीओ से आने वाली पूरी राशि शेयर बेचने वाले प्रोमोटरों को जाएगी। ये आईपीओ ऐसे समय में आ रहे हैं, जब वैश्विक अनिश्चितताओं की वजह से घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती देखी जा रही है। हाल के कुछ हफ्तों में कई कंपनियों को आईपीओ के लिए नियामकीय मंजूरी मिली हैं, लेकिन अनिश्चित बाजार परिस्थितियों के कारण कई कंपनियों ने अपनी लिस्टिंग की योजनाएं टाल दी हैं। 

3 जून को खुलेगा सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 3 से 5 जून तक खुलेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए ये 2 जून को खुलेगा। नॉन-फेरस मेटल रिसाइक्लर सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी ने अपने 630.62 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 182 से 192 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रेंज फिक्स किया है। पिछले दो सत्रों में इस आईपीओ का GMP 25-30 रुपये प्रति शेयर रहा। 29 मई को इसका जीएमपी 30 रुपये और 30 मई को 25 रुपये था। बताते चलें कि साल 2026 में अब तक, Fractal Analytics, Shadowfax Technologies और Bharat Coking Coal सहित लगभग 20 कंपनियों ने मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कैपिटल मार्केट में एंट्री ली है।

हेक्सागन न्यूट्रिशन के आईपीओ में 5 जून से लगा सकेंगे बोली

दूसरी ओर, हेक्सागन न्यूट्रिशन का आईपीओ 5 जून को बिक्री के लिए खुलेगा और 9 जून को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 4 जून को निर्धारित की गई है। कंपनी ने अपने 139 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू के लिए 42-45 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है। प्रस्तावित आईपीओ में प्रोमोटरों द्वारा 3.08 करोड़ से ज्यादा शेयरों का ओएफएस शामिल है। प्राइस रेंज के ऊपरी स्तर पर इश्यू का साइज 138.87 करोड़ रुपये आंका गया है। 1993 में स्थापित, हेक्सागन न्यूट्रिशन ने एक माइक्रो-न्यूट्रिएंट फॉर्मूलेशन कंपनी के तौर पर शुरुआत की और बाद में ब्रांडेड न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में विस्तार किया।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments