Thursday, May 28, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीXiaomi 17T, Xiaomi 17T Pro हुए लॉन्च, 5x पेरीस्कोप जूम वाले कैमरे...

Xiaomi 17T, Xiaomi 17T Pro हुए लॉन्च, 5x पेरीस्कोप जूम वाले कैमरे के साथ मिलेगी 7000mAh की बैटरी


Xiaomi ने अपने दो फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर दिए हैं। चीनी ब्रांड के ये दोनों फोन T सीरीज में पेश किए गए हैं। ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने Xiaomi 17T के साथ-साथ Xiaomi 17T Pro भी उतारा है। इनमें से स्टैंडर्ड वर्जन को अगले महीने 4 जून को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी रिवील कर दी है। साथ ही, यह फोन Amazon पर भी लिस्ट किया गया है।

कितनी है कीमत?

Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को कंपनी ने Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro के अपग्रेड के तौर पर पेश किया है। ये दोनों फोन बड़ी बैटरी के साथ-साथ दमदार कैमरे के साथ पेश किए गए हैं। Xiaomi 17T को €750 (लगभग 83,500 रुपये) रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, Xiaomi 17T Pro की शुरुआती कीमत €900 (लगभग 1 लाख रुपये) है। ये दोनों ही फोन 12GB RAM + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज में आते हैं।

Xiaomi 17T Pro

शाओमी का यह फोन 6.83 इंच वाले OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 12-बिट OLED पैनल दिया गया है, जो 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। इसकी प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। इसमें कंपनी ने 7,000mAh बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

यह फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB का स्टोरेज मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। इसके बैक में 50MP के तीन कैमरे दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।

Xiaomi 17T

यह फोन 6.59 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Diemensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन भी 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी और 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन भी Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेगा। इसके बैक में भी 50MP के तीन कैमरे और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें – क्या 6G की रेस में पिछड़ रहा भारत? रिपोर्ट में बड़ा दावा, अमेरिका और चीन का रहेगा दबदबा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments