Thursday, May 28, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीiPhone चोरी होने की नहीं रहेगी टेंशन, Apple कर रहा बड़ी तैयारी,...

iPhone चोरी होने की नहीं रहेगी टेंशन, Apple कर रहा बड़ी तैयारी, मिलेगा Android वाला खास फीचर


iPhone यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। एप्पल ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब यूजर्स को आईफोन चोरी होने की टेंशन नहीं रहेगी। एप्पल इसके लिए गूगल के थेफ्ट डिटेक्शन जैसे फीचर पर काम कर रहा है। जल्द ही, यूजर्स को यह फीचर आईफोन में मिलने लगेगा। नए iOS 27 के साथ इस फीचर को रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल यह फीचर बीटा फेज में है, जिसकी टेस्टिंग की जा रही है। जैसे ही यूजर्स का आईफोन किसी अंजान शख्स के हाथ में जाएगा, कई तरह के सिग्नल मिलने लगेंगे। यह फीचर गूगल के थेफ्ट डिटेक्शन फीचर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।

AI बेस्ड फीचर

Google ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए थेफ्ट डिटेक्शन फीचर कुछ साल पहले ही रोल आउट किया है, जिसमें AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके फोन स्नैचिंग और चोरी को डिटेक्ट कर लिया जाता है। इसके बाद फोन ऑटोमैटिकली लॉक हो जाता है, जो बिना बायोमैट्रिक अनलॉक के फोन का एक्सेस बंद कर देता है यानी चोरी किया गया फोन चोर के लिए किसी काम का नहीं रहता है।

9to5Mac की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो एप्पल एक खास सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जो iPhone के चोरी होने पर इसे ऑटोमैटिकली लॉक कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही यूजर के हाथ से आईफोन कोई छीनता है, तो वो अपने आप लॉक हो जाएगा और बिना बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के अनलॉक नहीं होगा। हालांकि, यह फीचर कैसे काम करेगा यह फिलहाल साफ नहीं है।

किस तरह काम करेगा फीचर?

आईफोन में लगे सेंसर के आधार पर डिवाइस में यह फंक्शन एक्टिवेट हो जाएगा, जो आईफोन की चोरी होने की टेंशन खत्म कर देगा। एप्पल के अपकमिंग iOS वर्जन में यह फीचर दिया जा सकता है, जो गूगल के थेफ्ट डिटेक्शन टूल की तर्ज पर ही काम करेगा। यही नहीं, इस फीचर में आईफोन और इसके साथ पेयर किए गए एप्पल वॉच की दूरी को भी मॉनिटर करने का काम करेगा, जिससे साफ हो जाएगा कि डिवाइस चोरी हुआ है या फिर यूजर से दूर है।

यह भी पढ़ें – ऑनलाइन गेमिंग पर ‘सुप्रीम’ फैसला, दांव पर लगा पैसा माना जाएगा जुआ, देना होगा GST





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments